Mobile Phone Side Effects: रातभर देर तक चलाते हैं मोबाइल फोन, मानसिक बीमारी का है संकेत
आजकल हर कोई अपना समय मोबाइल फोन के साथ ज्यादा गुजारता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे शरीर में कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो सकती है।
Mobile Phone Side Effects: आज के समय में छोटे बच्चे हों या फिर बड़े-बुजुर्ग हर कोई अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त फोन के साथ गुजारता है। अगर थोड़ी देर के लिए भी फोन खुद से दूर हो जाए तो लोगों के लिए अपना वक्त बिताना मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्क्रीन पर ज्यादा लगने से आप मानसिक तौर पर बीमार पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं मोबाइल की खतरनाक रेडिएशन की वजह से आप कई खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
कई स्टडी से ये बात सामने आई है कि, घंटो तक फोन का इस्तेमाल करने से आपको कैंसर हो सकता है। इतना ही नहीं फोन देर तक यूज करने से ना सिर्फ आपकी नींद को फर्क पड़ता है बल्कि इसकी रेडिएशन से सिरदर्द, माइग्रेन अटैक को भी बढ़ा सकता है। इसके साथ ही फोन के कारण हमारी स्किन और आंखों पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि फोन के यूज के दौरान कुछ लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए इससे आपको पता चलेगा कि ये आपकी मेंटल हेल्थ को खराब कर रहा है।

रात में घंटो तक फोन चलाना
वैसे तो रात में हम सभी आजकल दो घंटे तक फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन 30 मिनट से ज्यादा फोन इस्तेमाल करने से हाइपरटेंशन की दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप ज्यादा 2-3 घंटे रात में फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके सोने का साइकल बिगड़ सकता है। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।
आंखों को पहुंचाता है नुकसान
लगातार फोन पर इस्तेमाल करने से इसकी रेडिएशन का असर हमारी आंखों पर पड़ता है। हर सेकंड फोन को बार-बार चेक करने से आंखों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा फोन चेक करना दर्शाता है कि आप डिप्रेशन का शिकार हैं इसलिए इस पर ध्यान दें और फोन के इस्तेमाल को कंट्रोल करें।
फोन से बढ़ सकता है स्ट्रेस
ज्याद फोन इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप किसी वजह से तनाव में हैं। इसकी वजह से देर का फोन का यूज करते हैं। ऐसे में आगे चलकर गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications