इन 4 तरीकों से पैरेंटिंग को बनाएं मजेदार, बच्चे को लेकर आप हो जाएंगे खुश

Parenting Tips: आज के समय में वर्किंग माता-पिता के लिए पैरेंटिंग बिल्कुल आसान नहीं होती है। कम लोग ही पैरेंटिंग जर्नी को अच्छी तरह इन्जॉय कर पाते हैं। पैरेंट्स के लिए बच्‍चों को अनुशासन सिखाना, उनके नखरों को सहना, गुस्‍से को कंट्रोल करना आसान टास्क नहीं होता है।

खासतौर पर अगर आप व्‍यस्‍त हैं और अकेले कई जिम्‍मेदारियों को निभा रहे हैं तो बच्‍चों की परवरिश चुनौतियों से भरी लगती है। ऐसे में अगर आप पैरेंटिंग लाइफ को इन्जॉय करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी परवरिश के स्‍टाइल में बदलाव लाना पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं कि आप बच्‍चों को मजेदार तरीके से किस तरह परवरिश कर सकते हैं।

Parenting Tips

बच्चों के साथ खेलें
आजकल ज्यादातर पैरेंट्स वर्किंग हैं, उन्‍हें अपने ही बच्‍चों के साथ अच्‍छा वक्‍त गुजारने का समय नहीं मिलता। लेकिन आप अगर ये ठान लें कि ऑफिस-घर को बैलेंस करेंगे और बच्‍चों के साथ खेलने के लिए वक्‍त निकालेंगे तो आप ऐसा कर सकते हैं। आपके पास जितना भी समय हो, बच्चे के साथ खेलें और मस्ती करें। बच्चे के साथ आप जितना अधिक आप समय गुजारेंगे, बच्चे भी अपनी बातों को आपसे शेयर कर पाएंगे। इससे पैरेंटिंग स्‍ट्रेस फ्री बनेगी।

बच्चों के साथ हंसी मजाक जरूरी
घर के तनाव को दूर करने के लिए बच्‍चों के साथ हंसी मजाक जरूर करें। इससे रिश्‍तों में तनाव नहीं बनेगा और वे आपसे खुले रहेंगे। अगर आप बात बात पर उन्‍हें रोकते टोकते रहते हैं तो वे आपसे खिंचे रहेंगे जबकि आप चाहें तो रोक टोक के समय कुछ ह्यूमरस बातें करते हुए उन्‍हें मना कर सकते हैं और हंसा भी सकते हैं।

बातों को अच्‍छी तरह से सुनें
बच्‍चा अगर कुछ बात बता रहा है तो बेहतर होगा कि आप उसकी पूरी बात को अच्‍छी तरह से पहले सुन लें। आपकी ये आदत बच्चे के बेहतर विकास में काफी काम आ सकती है। आप जितना अधिक उनकी बातों को सुनेंगे, आपके बीच बॉन्डिंग उतना अधिक बढ़ेगा।

बच्‍चों से भी सीखें
अगर आपका बच्‍चा आपको कुछ नया सिखाना चाहता है तो बेहतर होगा कि आप भी उनसे सीखें। अगर आप उनसे सीखने की इच्‍छा जताएंगे तो वे आत्‍मविश्‍वास के साथ चीजों को सिखा पाएंगे। साथ ही बच्चे के साथ आपकी बॉन्डिंग भी मजबूत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+