Bad Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अंडा खाना कितना सही? यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी समस्या है, जो आजकल के समय में हर किसी में देखने को मिलती ही है। ये तो तरह का होता है एक तो गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर में हेल्दी कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है, जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होने वाली ब्लॉकेज की समस्याएं पैदा करता है।

अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। वहीं शरीर में गंभीर बीमारियों की खतरा भी बना रह सकता है जैसे कि हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक कंट्रोल।

Cholesterol

आपको इस कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में कम करने के लिए खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। कई लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई रहने पर अंडा खाना चाहिए या फिर नहीं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि अगर आपको ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो अंडा खाना चाहिए या फिर नहीं।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कोलेस्ट्रॉल अगर हाई हो तो इसमें अंडा खाया जा सकता है। अंडा खाने से इसके लेवल में मामूली तौर पर फर्क पड़ता है या फिर कई बार बिल्कुल भी नहीं पड़ता।

वहीं डायटिशियन कहते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में आप अंडे से परहेज करने की बजाय इसका सफेद हिस्सा खाएं क्योंकि इसमें अच्छी खासी मात्रा में कैलोरी और प्रोटीन पाया जाता है। हालांकि अगर आपके कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो आपको कुछ बातों का भी ख्याल जरूर रखना चाहिए।

आप एक दिन में 1 या फिर 2 अंडे खा सकते हैं।अंडे को तलने की बजाय या फिर उसका ऑमलेट बनाने की बजाय आप उसे उबालकर या फिर स्टीम कर खा सकते हैं। वहीं अगर आपको परेशानी ज्यादा है तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी तरह के डायट्री बदलाव के लिए हमेशा अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर: ये जानकारी डायटिशियन द्वारा आमतौर पर दी जाने वाली जानकारी के आधार पर दी गई है। इसमें किसी भी तरह का दावा नहीं किया जाता है। सब सामान्य जानकारी पर आधारित है। अगर आप किसी भी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+