Karwa Chauth: इस बार करवा चौथ पर पति को दें ये 5 प्यार भरे गिफ्ट्स, देखते ही खुश हो जाएंगे हसबैंड
Karwa Chauth 2024 Gift For Husband: आगामी 20 अक्टूबर 2024 को देशभर में करवा चौथ का महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। वहीं पति अपनी पत्नी को खुश करने के लिए कई तरह के गिफ्ट्स देते हैं।
लेकिन क्या आप इस बार करवाचौथ पर कुछ अलग करने का सोच रही हैं। हमेशा पति ही गिफ्ट देते हैं, तो क्यों न इस बार आप भी पति को कुछ प्यारा सा तोहफा दें, जिसको देखते ही आपके पति खुश हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही गिफ्ट्स के बारे में-

एयर पॉड
अगर आपके पति को गाने सुनना या फिर मूवी और सीरीज देखना पसंद है, तो इस बार करवाचौथ पर आप उन्हें एयर पॉड गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार पति के लिए एयर पॉड ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकती हैं।
रनिंग शूज
पुरुषों की शूज के प्रति एक अलग दीवानगी होती है। अगर आपके पति को रनिंग शूज पहनना पसंद है, तो आप उनके लिए करवाचौथ पर जूते खरीद सकती हैं। ये आपके पति के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। आप अपने पति को ब्रांडेड कलरफुल जूते गिफ्ट कर सकती हैं।
मोबाइल फोन
आप अपने पति को इस बार करवाचौथ पर एक अच्छा फोन भी गिफ्ट कर सकती हैं। अगर आपका बजट अच्छा है तो आप पति को आईफोन भी दे सकती हैं। इससे काफी पति काफी खुश हो जाएंगे और आपके प्रति उनका सम्मान भी बढ़ेगा।
स्मार्ट वॉच
इस बार करवाचौथ पर आप अपने पति को कोई अच्छा सा स्मार्ट वाच गिफ्ट कर सकती हैं। ये आपके पति के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप उनको स्मार्ट वॉच की जगह सिपंल डायल वाली घड़ी भी गिफ्ट कर सकती हैं।
गोल्ड रिंग
प्यार की निशानी के लिए आप पति को गोल्ड की रिंग इस बार करवाचौथ पर दे सकती हैं। इस रिंग को जब भी आपके पति देखेंगे आपको ही याद करेंगे। आप अपने बजट के अनुसार भी रिंग खरीद सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications