किसी लड़की से कैसे कहें अपने दिल की बात? सिंपल टिप्स से बन जाएगी बिगड़ी बात, नहीं तो रह जाएगा पछतावा

Tips to propose a girl: रिलेशनशिप में आने की किस की इच्छा नहीं होती। मगर अपने दिल की बात सामने वाले को बोल पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने क्रश को अपने दिल की बात बे झिझक बता सकते हैं।

अगर आप किसी से प्यार करेत हैं तो अपनी फीलिंग्स को उसे बताना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में चलिये बात करते हैं उन आइडियाज पर... जिन्हें अपनाकर आप सामने वाले से अपने दिल की बात को कह सकते हैं।

Kaise kahe apne dil ki baat

बातचीत से करें शुरूआत
सबसे पहले तो अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आपको सामने वाले के इंट्रस्ट के बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है। आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि कि सामने वाली लड़की किस नेचर की है और उसकी क्या पसंद और नापसंद है। कोई भी स्टेप उठाने से पहले सामने वाले को समझने के लिए थोड़ी बहुत बातचीत जरूरी है।

इंट्रोवर्ट लोगों करें ये काम
अकसर कई लोग काफी इंट्रोवर्ट होते हैं और ऐसे में वे अपने दिल की बात सामने वाले से बोल नहीं पाते। ऐसे में सबसे पहले आपको किसी न किसी तरीके से लड़की से बात करने की कोशिश करनी होगी। बात भी आराम आराम से शुरू करें ताकि सामने वाले को ये ना लगे कि आप बेवजह ज्यादा बातचीत करने लगे हैं और वो इरिटेट ना हो।

सामने वाले को अच्छी तरह समझें
आप बात करेंगे तो सामने वाले को समझने में आसानी होगी। उसके इंट्रस्ट का भी पता चल सकेगा। बातचीत करने से कम्यूनिकेशन गैप नहीं रहता और आपको पता चलता है कि आपको सामने वाले इंसान को कैसे ट्रीट करना है। ऐसे में बातचीत करना शुरुआत करने के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

समय गुजारना है जरूरी
इसके बाद अगर आप प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले तो साथ में समय गुजारना होगा। अगर आप इंट्रोवर्ट हैं तो सबसे पहले टाइम स्पेंट करने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां पर लोगों की भीड़भाड़ कम हो।

मूवी डेट हो सकता है अच्छा प्लान
अपने क्रश को प्रपोज करने के लिए फिल्म देखने का आइडिया भी काफी अच्छा है। मूवी डेट के दौरान भी आप अपने दिल की बात बड़ी ही आसानी से कह सकते हैं।

दोस्तों का लें साथ
अगर आपको लगता है कि लड़की को प्रपोज करना आपके लिए किसी टास्क से कम नहीं है, तो आप अपने दोस्तों की मदद भी ले सकते हैं। आप लड़की को प्रपोज करने के लिए दोस्तों से आइडिया ले सकते हैं।

मूवी डायलॉग्स आएंगे काम
अगर आप काफी रोमांटिक हैं और खूब फिल्में देखते हैं तो आप किसी फिल्म के डायलॉग के जरिये भी लड़की को प्रपोज कर सकते हैं। किसी भी फिल्म के डायलॉग के जरिये आप अपने क्रश को प्रपोज कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+