बिना नौकरी छोड़े कैसे हैंडल करें ऑफिस का काम, टॉक्सिक बॉस से ऐसे मिलेगा छुटकारा
Tips To Handle Boss: रोजाना सुबह उठकर ऑफिस हमेशा अच्छे मन से जाना चाहिए। क्योंकि हर रोज बॉस और तमाम सहकर्मियों से सामना होता है। ऐसे में अगर सबसे डील करना है तो पॉजिटिव रहना जरूरी है जिससे काम भी अच्छे से हो पाए। लेकिन अगर बॉस ही टॉक्सिक है तो संभव नहीं हो सकता।
जो इंसान नौकरी करता है उसका आज के समय में ज्यादातर वक्त अपने ऑफिस में ही बीतता है। लेकिन अगर शांति की जगह हमेशा तनावपूर्ण जैसा माहौल रहेगा तो फिर इसका असर काम पर पड़ता है। अगर आपके ऑफिस में बॉस टॉक्सिक है तो फिर आप सोचते हैं कि जॉब ही छोड़ दो, जो कि मुश्किल होता है।

ऐसे में आज हम आपको उन टिप्स के बारे में बताएंगे जिससे आसानी से टॉक्सिक बॉस को हैंडल करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे
1.अगर आपका बॉस बार-बार काम देकर या किसी और तरह परेशान कर रहा है तो फिर संभलने की जरूरत है। सबसे पहले आप पता लगाएं कि ऑफिस में हो रही राजनीति का तो शिकार नहीं हो रहे। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो अपने बॉस की गलतफहमी जितनी जल्दी हो सके दूर करें और उनसे इस मामले में आमने-सामने बात करें।
2.अगर आपका बॉस बार-बार काम में गलतियां निकाल रहा है तो इस बारे में विस्तार से सोचें और उनसे बात करें कि वह आपसे कैसे काम की उम्मीद कर रहे हैं। उस हिसाब से अपने काम करने के तरीके में बदलाव करें। अगर आपके काम में सुधार होगा तो बॉस अपने आप ही कुछ कहना बंद कर देगा।
3. बॉस हर बार कोई भी काम सीधा आपको दे देता है, तो कोशिश करें कि उसे फटाफटा निपटाएं। इससे आपके काम करने की स्पी़ड भी बढ़ेगी और उसे बेहतर करने की कोशिश करें। इससे बॉस आपकी बार-बार गलतियां नहीं निकालेगा।
4. बॉस अगर कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा है और बात करने के बावजूद भी चीजों नहीं सुलझ रही है तो बेहतर है कि इस बारे में आप अपने उस सहकर्मी से बात करें जिससे सब शेयर कर सकते हैं। उसे अपनी स्थिति के बारे समझदारी से बताएं। इससे आपको समझ आएगा कि इन सबको हैंडल करने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications