कैसे सैफ अली खान की बहन रखती हैं खुद को फिट, छोटी सी चीज खाकर कैसे रहती हैं सेहतमंद?

Lifestyle News: सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान अपनी सेहत का खूब ख्याल रखती हैं। सोहा काफी फिटनेस फ्रीक हैं और उनका सोशल मीडिया इस बात की खूब गवाही देता है। मगर क्या आप जानते हैं कि सोहा अपनी डाइट में एक छोटी सी चीज को शामिल करती हैं, जिससे वे खुद को फिट रख पाती हैं। वो चीज क्या है चलिये जानते हैं।

एक इंटरव्यू में सोहा अली खान बताती हैं कि सुबह उठते ही वे सबसे पहले नारियल तेल में भिगोए हुए खजूर खाती हैं। जी हां! सुबह खाली पेट सोहा अली खान सबसे पहले इसका सेवन करती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि यहां एक्सपर्ट की राय बिल्कुल अलग है।

Soha ali khan

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जरूरी नहीं है कि आप नारियल तेल में ही भिगोए खजूर का सेवन करें। दरअसल, एक्सपर्ट का कहना है कि नारियल तेल में ज्यादा सेचुरेटेड कैलोरी पाई जाती है और ऐसे में अगर आप खजूर और नारियल तेल का साथ में सेवन करते हैं तो दोनों का कैलोरी काउंट बढ़ सकता है और ऐसे में आपका वजन भी बढ़ सकता है।

खजूर में न सिर्फ विटामिन्स बल्कि फाइबर और मिनरल्स भी अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं और ऐसे में नारियल तेल में इसे भिगोकर अगर आप खाते हैं तो इसका न्यूट्रीशन कंटेंट घट सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप खजूर को कोकोनट ऑयल में भिगोने की बजाय पानी में भिगोते हैं तो ये ज्यादा आसानी से पचाया जा सकता है।

वैसे नारियल तेल भी अपने आप में काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें एमसीटी और मीडियम चेन ट्रिगलीसेराइड्स फैट पाया जाता है, जो ब्रेन के फंक्शन के लिए अच्छा होता है। साथ ही ये शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी देता है।

वहीं खजूर की बात की जाए तो इसमें फाइबर, विटामिन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में रोज अगर आप भीगे हुए खजूर खाते हैं तो कब्ज की दिक्कत से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। अगर आप सूखे खजूर खाने की बजाय इसे भिगोकर खाते हैं तो इससे आपके शरीर से गंदे कोलेस्ट्रोल को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+