Hartalika Teej 2025 Wishes: उम्रभर बना रहे ये रिश्ता...हरितालिका तीज पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Hartalika Teej 2025 Wishes: हरतालिका तीज का पावन व्रत, पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।
इस वर्ष हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी। यदि आप इस विशेष दिन को अपनी सखियों के लिए और भी यादगार बनाना चाहती हैं, तो उन्हें प्यार भरे शुभकामना संदेश भेजकर उनके दिन को खास बना सकती हैं। शिव-पार्वती के प्रेम से ओत-प्रोत ऐसे संदेश पढ़कर आपके अपनों का दिल भी प्रसन्न हो जाएगा।

हरतालिका तीज के लिए संदेश
- तीज का यह पावन त्योहार तुम्हारे जीवन में खुशियों का उजाला लाए। शिव-पार्वती का आर्शीवाद तुम्हारे संग रहे, तुम्हारी जिंदगी हमेशा रंगीन और आनंदमय बनी रहे।
- तुम्हारे जीवन में प्रेम और सौभाग्य की वर्षा हो, तीज का हर दिन खुशियों से भरा रहे। सखी, तुम्हारे जीवन में हर पल उल्लास रहे, हरतालिका तीज जीवन में आनंद लाए। शिव और पार्वती का आशीर्वाद सदा बना रहे।
- सखी तुम्हारी जिंदगी हमेशा हंसी और प्यार से भरी रहे। सखी, शिव-पार्वती के प्रेम से भरी रहे तुम्हारी राह, हरतालिका तीज का यह दिन तुम्हारे लिए सुख की चाह लाए।
- उम्रभर बना रहे ये रिश्ता, प्यार का बंधन कभी न टूटे, मां पार्वती की कृपा से, हर सपना आपका पूरा हो झटपट।
- पति की लंबी उम्र की दुआ,हर नारी का सबसे बड़ा सुख, हरतालिका तीज पर मिले आशीर्वाद,जीवन हो हर दिन अनुकूल।
- हरतालिका तीज का ये त्योहार, लाए जीवन में खुशियों की बहार, पार्वती-शिव का आशीर्वाद मिले,रहे हमेशा आपका संसार।
- उमंग, उत्साह और आस्था का त्योहार,सजधज कर आए तीज का त्यौहार, मां पार्वती का मिले आशीष,हर दिल हो खुश और प्यार।
- पति का साथ मिले जीवनभर,खुशियों से भर जाए घर-आंगन, हर दुख हो जाए दूर आपके, हरतालिका तीज पर यही है अरमान।
- सौभाग्य का ताज सजे माथे पर,प्यार और विश्वास रहे जीवनभर, मां पार्वती करें कृपा सदा, हरतालिका तीज पर यही दुआ।












Click it and Unblock the Notifications