Diwali 2025 Decor: इस दिवाली सुकून भरे इन दो रंगों से घर को सजाएं, मिलेगी ट्रेंडी वाइब
Diwali 2025 Decor: हर साल दिवाली एक नई रौनक और नए ट्रेंड्स के साथ आती है। कभी बालकनियों में लटकती फेयरी लाइट्स दिखती थीं, तो कभी नीयॉन रंग की सजावट का चलन था। लेकिन दिवाली 2025 में सजावट का फोकस फिर से रंगों की ओर लौट आया है। ये सिर्फ देखने में सुंदर नहीं, बल्कि हर रंग के पीछे एक भाव और उद्देश्य भी है।
इस बार लोग अपने घरों को दो तरह के मूड में सजा रहे हैं। कुमकुम लाल, जो जोश, उमंग और उत्सव का रंग है। दूसरा मिट्टी जैसे भूरे और बेज रंग, जो सादगी, शांति और सुकून का प्रतीक है। इस बार यही दो तरह के रंगों से सजे घर सबसे अलग नजर आ रहे हैं।

लाल रंग की वापसी - जोशीला और भव्य
लाल रंग हमेशा से भारतीय त्योहारों में खास रहा है। लेकिन इस बार यह थोड़ा परिष्कृत और सुंदर रूप में लौटा है। अब यह रंग सस्ते प्लास्टिक की सजावट नहीं, बल्कि वेलवेट फैब्रिक, ब्रश्ड गोल्ड ट्रिमिंग्स और गेंदे की माला के साथ दिख रहा है। लकड़ी के फर्नीचर या संगमरमर फर्श वाले घरों में लाल रंग की सजावट तुरंत एक शाही एहसास दे सकती है। जैसे- एक सिंदूरी उर्ली, एक लाल रंग का टेबल रनर, या ब्रोकेड की पट्टी से सजी सजावट। अगर आपके घर में दिवाली पर मेहमानों की भीड़ होती है, म्यूजिक, हंसी और ज़ोरदार सेलिब्रेशन होता है तो लाल रंग एकदम परफेक्ट चॉइस है।
मिट्टी के रंग- सिंपल,शांत और क्लासिक
दूसरी ओर कई लोग अब टेराकोटा, अखरोट, पीच और रेत जैसे प्राकृतिक रंगों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह रंग शोर-शराबे की जगह शांति और सादगी को प्राथमिकता देते हैं। इन घरों में सजावट बहुत नरम और सोच-समझकर चुनी गई होती है। जैसे कि हाथ से बने दीये, हल्के कुशन, लिनेन कपड़े और मध्यम रोशनी वाली मोमबत्तियां। इसके लिए आप वुडेनस्ट्रीट को चुन सकते हैं। यह स्टाइल उन लोगों के लिए है जो दिवाली को ध्यान, पूजा और आत्मिक सुकून के साथ मनाना चाहते हैं।
दोनों रंगों का संतुलन - सबसे खास ट्रेंड
सबसे खूबसूरत घर वे हैं जो लाल और मिट्टी के रंगों का संतुलन बनाते हैं। जैसे- बेज रंग के सोफे पर लाल थ्रो रखना, गेंदे के फूलों के साथ टेराकोटा के गमले सजाना, या लकड़ी के मंदिर की पृष्ठभूमि में गहरा लाल रंग इस्तेमाल करना। इस तरह आप लाल की रौनक को भी ला सकते हैं, और मिट्टी के रंगों की शांति को भी बनाए रख सकते हैं।
आपका घर, आपकी दिवाली
इस साल की दिवाली सजावट का असली मकसद दिखावा नहीं, बल्कि भावना और पहचान है। आप जो रंग चुनते हैं, वे इस बात को दर्शाते हैं कि आप त्योहार को कैसे महसूस करना चाहते हैं। चाहे आप लाल के जोश को चुनें या बेज की शांति को या फिर दोनों का मिश्रण बस इतना याद रखें कि आपका घर वही कहानी कहे, जो आपके दिल में है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications