Waking Tips: जल्दबाजी में तेज आवाज लगाकर उठाने से हो सकता ब्रेन ट्यूमर, जानें इसका सही तरीका
Waking Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में जितना समय पर खाना खाना जरूरी होता है उतना ही नींद पूरी करना भी हमारी सेहत के लिए अनिवार्य है। लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से हम हमेशा एक गलती कर बैठते हैं और वह है कि किसी को अचानक से जगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है। जी हां एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी को एकदम से नींद से जगाते हैं तो इससे हमारे दिमाग में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। या फिर ब्रेन डैमेज भी हो सकता है।
ब्रेन डैमेज की समस्या
कुछ लोगों को काफी गहरा नींद आती है तो किसी को कम नींद आती है। लेकिन जिस वक्त हम सोते तो हमारा दिमाग काम करता है। लेकिन अगर हमें कोई अचानक से जगा दे तो इससे दिमाग में तनाव होता है। तनाव से अचानक दिमाग काम करना रुक जाता है। इससे मस्तिष्क में खून रुक जाता और फिर ब्रेन डैमेज या फिर ट्वूमर होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए किसी को भी जगाते समय तेज आवाज लगाना या अचानक ना हिलाएं। कोशिश करें धीरे-धीरे आराम से उठाएं।

जगाने का सही तरीका
1. सबसे पहले किसी को उठाते वक्त प्यार से आवाज लगाएं। अगर वह ना उठें तो धीरे-धीरे हल्के हाथों से उठाएं। इससे उनकी हल्की नींद खुलेगी।
2. कमरे में अचानक से तेज रोशनी ना लगाएँ। अगर कमरे में कोई हल्के रंग की लाइट हो तो उसका इस्तेमाल करें। इससे उनकी नींद अचानक खराब नहीं होगी।
3. अचानक से जोर-जोर से आवाज लगाने की बजाय से उन्हें आराम से छलके हाथों से उठाएँ।
4. जब आप जगा रहे हैं तो उसके लिए जरूरी है कि खुद में धैर्य रखें। ये ना हो कि आप सामने वाले गुस्से में उठा रहे हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications