Diwali 2025 Skincare Tips: ये दिवाली नेचुरल ग्लो वाली! डल स्किन को इन 7 स्किनकेयर टिप्स से दें जबरदस्त निखार
Diwali 2025 Skincare Tips: दिवाली के दीयों की रौशनी और मिठाइयों की खुशबू भले ही दिल को सुकून दे जाती है, लेकिन इसका असर आपकी त्वचा पर साफ दिखने लगता है। लगातार चलने वाले जश्न, देर रात तक मेकअप, तली-भुनी चीज़ें और प्रदूषण - ये सब मिलकर स्किन की चमक को फीका कर देते हैं। रोशनी के इस पर्व के बाद चेहरे पर थकान, रूखापन और डलनेस आम बात है।
ऐसे में आपकी स्किन को चाहिए थोड़ा प्यार और देखभाल, ताकि वह फिर से पहले जैसी ताजगी और ग्लो पा सके। दिवाली के बाद सिर्फ घर की नहीं, त्वचा की सफाई और डिटॉक्स भी जरूरी है। तो आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार तरीके, जिनसे आप अपनी पोस्ट-दिवाली स्किन को फिर से हेल्दी और ग्लोइंग बना सकती हैं।

7 जरूरी स्किनकेयर टिप्स, जिनसे चेहरा दमकने लगे
1. दो बार करें फेस क्लेंज़िंग
दिवाली के बाद स्किन पर मेकअप, तेल और धूल जम जाती है। सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लेंजर से चेहरा साफ करें ताकि मेकअप पूरी तरह उतर जाए। इसके बाद फोम या जेल क्लेंजर से चेहरा धो लें। इससे त्वचा गहराई से साफ होगी और पिंपल्स की परेशानी नहीं होगी।
2. हल्के हाथों से करें एक्सफोलिएशन
त्योहारों के दौरान प्रदूषण और डेड स्किन सेल्स से चेहरा रूखा लग सकता है। हफ्ते में दो या तीन बार माइल्ड स्क्रब करें। कॉफी, ओट्स या चावल के आटे से बने नैचुरल स्क्रब स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए ग्लो देंगे।
3. लगाएं हाइड्रेटिंग फेस मास्क
दिवाली की भागदौड़ के बाद आपकी स्किन को चाहिए अतिरिक्त नमी। इसके लिए हनी, ऐलोवेरा या दही से बना फेस मास्क लगाएं। ये त्वचा को सुकून देंगे, लालिमा कम करेंगे और नेचुरल ग्लो लौटाएंगे।
4. मॉइश्चराइज़र से करें पोषण
लंबे समय तक बाहर रहने से स्किन ड्राई हो जाती है। अपने स्किन टाइप के अनुसार रिच मॉइश्चराइज़र लगाएं। इसमें हायल्यूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या सेरामाइड्स जैसे तत्व हों, जो नमी को बंद रखते हैं और स्किन को नरम बनाते हैं।
5. पानी ज्यादा पिएं
स्किन का असली ग्लो अंदर से आता है। त्योहारों के बाद खूब पानी और हर्बल चाय पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन निकल जाएं। साथ ही खीरा, संतरा और तरबूज जैसे पानी वाले फल ज़रूर खाएं।
6. रात में लगाएं सीरम
रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है। विटामिन C या नायसिनामाइड सीरम लगाने से दाग-धब्बे और डलनेस कम होती है। अगर स्किन बहुत ड्राई है तो कुछ बूंदें फेशियल ऑयल की भी लगा सकते हैं।
7. दिन में करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल
दिवाली के बाद भी प्रदूषण बना रहता है। बाहर निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाएं, चाहे मौसम बादलों वाला ही क्यों न हो। चाहें तो एंटी-पॉल्यूशन मिस्ट या एंटीऑक्सीडेंट स्किनकेयर भी यूज़ कर सकते हैं ताकि त्वचा सुरक्षित रहे।
दिवाली के बाद स्किन को दें रेस्ट
दिवाली के बाद स्किनकेयर का मतलब है - डिटॉक्स, हाइड्रेशन और प्रोटेक्शन। अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाएंगे तो आपकी त्वचा फिर से चमकदार, मुलायम और स्वस्थ नज़र आएगी। आखिरकार, असली ग्लो वही है जो बिना मेकअप के भी झलके।












Click it and Unblock the Notifications