Diwali-Chhath Train Ticket Booking: दिवाली-छठ पर भीड़ से न घबराएं, इन टिप्स को फॉलो करके बनाएं यात्रा का प्लान
Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही ट्रेन टिकटों की मांग आसमान छूने लगती है। दिवाली और छठ पर लाखों लोग दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से अपने घर बिहार और यूपी लौटते हैं। यही वजह है कि इन दिनों ट्रेनों में सीट मिलना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है।
जो यात्री अब तक टिकट नहीं ले पाए थे, उनके लिए राहत की खबर है। रेलवे ने आज से 7 दिसंबर 2025 तक की टिकट बुकिंग खोल दी है। साथ ही, त्योहारों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल और प्रीमियम ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जिनसे घर जाने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

त्योहारों में स्पेशल और प्रीमियम ट्रेनें
भीड़ को संभालने के लिए रेलवे हर साल अतिरिक्त ट्रेनें चलाता है। इस बार भी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे और अन्य बड़े शहरों से पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गोरखपुर, बनारस और सहरसा की ओर फेस्टिवल स्पेशल और प्रीमियम ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में किराया सामान्य से ज्यादा हो सकता है लेकिन कन्फर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट लेने से पहले जान लीजिए अपडेट, IRCTC ने बदल दिए रिजर्वेशन के नियम
सीधे टिकट न मिले तो क्या करें?
त्योहारों के समय सीधे पटना या बिहार के अन्य शहरों तक का टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यात्री तोड़-तोड़कर टिकट लेने का तरीका अपना सकते हैं। उदाहरण के लिए -
- अगर दिल्ली से पटना का सीधा टिकट वेटिंग में है, तो यात्री दिल्ली से बनारस और फिर बनारस से पटना का अलग-अलग टिकट बुक कर सकते हैं।
- इसी तरह मुंबई से प्रयागराज और फिर प्रयागराज से पटना का टिकट लिया जा सकता है।
- ट्रेन के मार्ग में आने वाले स्टेशनों पर छोटी-छोटी दूरी का टिकट लेकर कन्फर्म सीट पाने का चांस बढ़ जाता है।
किन यात्रियों को फायदा होगा
जो लोग अब तक टिकट लेने से चूक गए हैं, उनके लिए ये विकल्प फायदेमंद साबित हो सकते हैं। त्योहारों में भीड़ को देखते हुए सलाह दी जाती है कि यात्री तुरंत बुकिंग कर लें और स्पेशल व प्रीमियम ट्रेनों की लिस्ट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: Mumbai Local train: मुंबई लोकल ट्रेन में बैग के कारण हुई पांच यात्रियों की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications