Dhanteras 2024: धनतेरस पर ऐसा क्या खरीदें कि सेहत हो जाए दुरुस्त, इन बातों का रखना होगा ख्याल

Dhanteras Shopping: दीपावली से पहले धनतेरस के मौके पर पूरे देश में लोग खरीदारी करने घरों से निकल पड़ते हैं। धनतेरस के मौके को सीधे मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना चांदी खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे में लोगों के दिमाग में अकसर गहनों का ही ख्याल आता है।

2023 में हुई थी रिकॉर्डतोड़ खरीदारी
धनतेरस के दिन खरीदारी की बहुत पुरानी परंपरा है। ऐसे में हर साल दीवाली से पहले देशभर में इस मौके पर लोग खूब शॉपिंग करते हैं। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल यानी साल 2023 में पूरे देश में कुल मिलाकर 50,000 करोड़ रुपये की शॉपिंग हुई। वहीं अकेले दिल्ली की बात अगर की जाए तो ये आंकड़ा 5,000 करोड़ रुपये का था।

Dhanteras

धनतेरस में कैसे शरीर को दें सेहत का तोहफा?
धनतेरस के मौके पर गोल्ड खरीदना अच्छा माना जाता है। मगर कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें खरीदकर आप सीधे तौर पर अपनी सेहत भी अच्छी कर सकते हैं। हम आपको दवा आदि लेने की राय नहीं दे रहे बल्कि कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर इसके लाभकारी फायदे बड़े आराम से उठा सकते हैं।

गोल्ड के साथ-साथ इस खरीदारी पर दें ध्यान
गोल्ड के अलावा बर्तन भी इस दिन खरीदना काफी अच्छा माना जाता है। धनतेरस के मौके पर बर्तनों की शॉपिंग करना भी कहीं ना कहीं मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में लोग किचन सेट या फिर कई तरह के बर्तन घर ले आते हैं। मगर बर्तन खरीदते समय भी अगर आप अपनी सेहत को ध्यान में रखेंगे तो जाहिर तौर पर ये बेहद ही अच्छा होगा।

अगर आप इस धनतेरस पर बर्तन खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस खरीदारी को स्टील के बर्तनों की जगह कांसे या फिर तांबे के बर्तनों में बदल सकते हैं। अगर आप धनतेरस के मौके पर तांबे के बर्तनों को खरीदते हैं तो ये मान्यता के लिहाज से तो अच्छा होगा ही, मगर ये आपकी सेहत के लिये किसी जड़ीबूटी से कम नहीं है।

ला सकते हैं तांबे का लंच बॉक्स (Copper Lunch Box)
कॉपर यानी तांबे का लंच बॉक्स आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह के लंच बॉक्स में खाना रखकर आप इसे और सेहतमंद बना सकते हैं। अकसर लोग प्लास्टिक के लंच बॉक्स में खाना खाना पसंद करते हैं मगर आप अगर कांसे के लंच बॉक्स में खाना खाते हैं तो जाहिर तौर पर ये नुकसानदायी कैमिकल्स को आपके शरीर में जाने से रोकता है।

Lunch Box

तांबे की बोतल में पी सकते हैं पानी (Copper Water Bottle)
पानी और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बन जाता है अगर आपने इसे तांबे के बर्तन में रखा हुआ हो। ऐसे में बार बार किसी लोटे या किसी अन्य बर्तन में पानी रखने की बजाय अगर आप तांबे की बोतल का इस्तेमाल करते हैं तो ये बेहद अच्छा रहेगा। इसमें रखा पानी बेहद शुद्ध होता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार भी है।

b

पीतल का गिलास सेट (Brass Glass Set)
अगर आप पीतल के गिलास में पानी पीते हैं तो वात, पित्त और दोष कफ बैलेंस होता है। सांस संबंधी परेशानियों में पीतल के पानी को पीने से फायदा मिलता है। ऐसे में पीतल के पानी को पीकर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। पीतल के बर्तन की खरीदारी धनतेरस के मौके पर जरूर करें।

Glass

कांसे के बर्तनों की करें खरीदारी (Bronze Dinner set)
धनतेरस के मौके पर आप कांसे के बर्तनों को भी ला सकते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खुजली की परेशानी को दूर करने में कांसा बेहद अहम भूमिका निभाता है। अगर आप कांसे के बर्तन में खाना खाते हैं तो आपको स्किन एलर्जी में राहत मिलती है। वहीं पेशाब में जलन या फिर पीलेपन को खत्म करने में भी ये फायदेमंद रहता है।

d
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+