दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, जानें बेटियों के लिए कुछ प्यारे नाम
Deepika Padukone Baby Girl Names: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने गत 8 सितंबर 2024 को एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने बेटी के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों को सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज दी थी।
दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर किया है। इस स्टार कपल के फैंस को इनके बच्चे के जन्म की खबर का बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंतजार खत्म हो गया है। बेटी के पैदा होने के बाद अब उनके फैंस को ये जानने की उत्सुकता है कि दीपिका और रणवीर अपनी बेटी को क्या नाम रखते हैं।

रविवार के दिन पैदा हुई दीपिका पादुकोण की बेटी
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी रविवार के दिन पैदा हुई है और हर दिन के लिए कुछ खास नाम होते हैं। आइए आपको कुछ ऐसे नाम बताते हैं जो रविवार के दिन पैदा हुए बच्चों के लिए एकदम उपयुक्त होते हैं।
आर्या
अगर आप 'अ' अक्षर से नाम देख रहे हैं, तो आपको आर्या नाम जरूर पसंद आएगा। आर्या का अर्थ होता है 'महान' या 'सम्मानित'। रविवार को जन्मी लड़कियों के लिए ये नाम उनकी आत्म-प्रतिष्ठा और जीवन में ऊंचे आदर्शों का प्रतीक हो सकता है।
अदिति
अदिति नाम को सूर्य से जोड़कर देखा जाता है। इसका अर्थ होता है 'असीम' या 'अनंत'। ये नाम जीवन की अंतहीन संभावनाओं और अवसरों का प्रतीक है और उन लड़कियों के लिए बिल्कुल सही है जो अपने सपनों को सीमाओं से परे रखती हैं।
संध्या
संध्या का मतलब है 'शाम का समय' या 'संध्या बेला'। ये नाम शाम की शांति और सुकून को दर्शाता है। ये नाम उन लड़कियों के लिए उपयुक्त है, जो शांत स्वभाव और आंतरिक संतुलन से भरपूर होती हैं।
रोहिणी
रोहिणी का अर्थ होता है 'चमकदार' या 'उज्ज्वल'। ये नाम भी रविवार को जन्मी लड़कियों के लिए एकदम सही है, क्योंकि ये उनके जीवन की चमक और ऊर्जा को दर्शाता है। ये नाम पुरातन होते हुए भी आधुनिक समय में प्रासंगिक है।
अन्विता
अन्विता का मतलब होता है 'मार्गदर्शक' या 'जो रास्ता दिखाती है'। ये नाम उन लड़कियों के लिए सही है, जो अपने परिवार और समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications