तपती गर्मी में ज्यादा आता है बिजली का बिल? इन आसान तरीकों से चुटकी में हल होगी समस्या
How to reduce AC bill: गर्मी बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर की जरूरत भी बढ़ने लगी है। एसी के ज्यादा इस्तेमाल से लोगों के मन में बिजली के बिल की टेंशन भी बढ़ने लगती है। ऐसे में क्या कोई ऐसा तरीका है, जिसके इस्तेमाल से बिजली के बिल को कम किया जा सकता है?
इस बार की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। ऐसे में पंखे से काम चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। एसी के बिना गर्मी के मौसम में टक्कर मार पाना काफी मुश्किल है। मगर कई लोग इस डर से एसी का भरपूर इस्तेमाल नहीं कर पाते, कि बिजली का बिल उन्हें डरा देगा। ऐसे में हम कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिनके इस्तेमाल से आप इस बिल को कम कर सकते हैं।

डिफॉल्ट टेंपरेचर पर सेट करें एसी
तापमान हर डिग्री की दर से जितना बढ़ता है, बिजली की खपत भी उतनी ज्यादा बढ़ती है। ऐसे में अगर आप एसी का तापमान जितना कम करेंगे, कंप्रेसर उतनी ही देर तक काम करेगा। ऐसे में जाहिर तौर पर आपके बिजली का बिल बढ़ेगा। ऐसे में अगर आप अपने एसी की तापमान डिफॉल्ट पर सेट करके रखते हैं तो आप 24 फीसदी तक बिजली बचा सकते हैं।
एसी चलाते समय कमरे को रखे बंद
अगर आप चाहते हैं कि आपके कमरे में कूलिंग काफी समय तक रहे तो आपको एसी चलाते हुए दरवाजा नहीं खुला रखना चाहिए। ये ध्यान रखें कि कमरे के खिड़कियां और दरवाजे अच्छी तरह से बंद हों। अगर सूरज की रोशनी किसी भी तरह से कमरे में आएगी तो जाहिर तौर पर एसी का लोड बढ़ जाएगा क्योंकि उसे कूलिंग के लिए उतनी ही मशक्कत करनी पड़ेगी।
एसी को ON-OFF करते रहें
अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजली का बिल कम आए तो आपको एसी को ऑन ऑफ करते रहना चाहिए। जी हां! अगर आपका एसी दिन भर चल रहा है तो जाहिर तौर पर कमरा ठंडा ही रहेगा। ऐसे में आपको इसे ऑन-ऑफ करते रहना चाहिए। रात भर एसी चलाकर रखने की जरूरत नहीं है क्योंकि पूरे दिन उसने कमरे को ठंडा ही रखा हुआ है।
पंखे के इस्तेमाल से कम आएगा बिल
अगर आप एसी चलाते हुए पंखा भी यूज करते हैं तो जाहिर तौर पर इसकी हवा की वजह से एसी की ठंडक पूरे कमरे में फैलेगी। ऐसे में आपका कमरा काफी ठंडा हो जाएगा और जाहिर तौर पर आपको एसी का टेंपरेचर ज्यादा ठंडक पाने के लिए और कम नहीं करना पड़ेगा। आपके कमरे के कोने-कोने तक एसी की ठंडी हवा पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications