बच्चों की परवरिश के लिए फॉलो करें 'मॉडर्न पैरेंटिंग' के ये 4 आसान टिप्स, ऐसे होगा काम
Modern Parenting Tips: आज के डिजीटल युग में बच्चों की परवरिश करने के तरीके में भी बदलाव जरूरी हो गया है। आज के समय में पुराने तौर-तरीके से अपने बच्चे की परवरिश करने से आपके बच्चे की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ सकता है।
ऐसे में अपने बच्चे की परवरिश के दौरान मॉर्डन पैरेंटिंग के कुछ तरीकों को जरूर फॉलो करें। आपको बता दें कि मॉर्डन पैरेंटिंग की मदद से आप अपने बच्चे की पर्सनालिटी को काफी हद तक अच्छा और स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं।

बच्चों की परवरिश करने के 4 आसान टिप्स
प्यार और डांट दोनों जरूरी
मॉर्डन पैरेंटिंग के हिसाब से आपको अपने बच्चे की परवरिश के लिए प्यार और डांट दोनों की जरूरत होगी। दोनों के बीच बैलेंस बनाकर रखना पड़ेगा। दरअसल, जहां जरूरत से ज्यादा प्यार बच्चे को बिगाड़ सकता है तो वहीं जरूरत से ज्यादा स्ट्रिक्टनेस बच्चे के कॉन्फिडेंस को खत्म कर सकती है। ऐसे में प्यार और डांट दोनों जरूरी हो जाता है।
बच्चों को समय देना जरूरी
मॉर्डन पैरेंटिंग के मुताबिक इस दौर के बच्चों को समय देना बेहद जरूरी है। अगर पैरेंट्स अपने बच्चे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो बच्चे की मेंटल हेल्थ पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है। बच्चों को समय दें जिससे बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करके हल्का महसूस करें और पैरेंट्स के साथ उनकी बॉन्डिंग भी मजबूत हो।
गलत बात पर मां-बाप दोनों जाहिर करें नाराजगी
अगर आपका बच्चा कोई गलती करता है, तो पैरेंट्स को उसे जरूर डांटना चाहिए। मां-पिता दोनों का डांटना जरूरी होता है। अगर एक पैरेंट बच्चे को डांटेगा और दूसरा पैरेंट बच्चे की साइड लेगा तो बच्चे के मन में डांटने वाले पैरेंट के लिए मनमुटाव पैदा हो सकता है। मां-बाप दोनों को ही बच्चे की गलत बात पर उसकी तरफदारी करने से बचना चाहिए।
बच्चे के लिए बनें रोल मॉडल
अगर आप अपने बच्चे की पर्सनैलिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पर्सनैलिटी को मजबूत बनाना होगा। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा झूठ न बोले, दूसरों की मदद करे और अपनी गलतियों को रिपीट न करे, तो आपको भी इन सभी आदतों को अपने अंदर डेवलप करना होगा। आप अपने बच्चे का रोल मॉडल बनें ताकि उसका सही तरीके से विकास हो सके।












Click it and Unblock the Notifications