पापा कहने से लिपिस्टिक खराब हो जाती है
पिता (पुत्री से): मिनी तुम मुझे पहले पापा कहती थी और अब मुझे डैड कहना शुरु कर दिया। क्या वजह है?
मिनी: कुछ नहीं डैड ऐसे ही।
पिता: बताओ बेटा, आखिर मै तुम्हारा पिता हूं।
मिनी- कम ऑन डैड, पापा कहने से लिपिस्टिक खराब हो जाती है।
घर में चोरी
एक बार एक घर में चोर चोरी करने गया।
जैसे ही चोर घर में घुसा तो वहां उसे उस घर के बच्चे ने देख लिया।
चोर उसे देख कर घबरा कर भागने लगा तो वो बच्चा बड़ी मासूमियत से बोला
बच्चा: "तुझे जो ले जाना है चुपचाप ले जा, लेकिन साथ में मेरा स्कूल बैग भी ले जाना वरना मम्मी को जगा दूंगा."
आदमी का एक्सीडेंट
संता सड़क पर खड़ा था, तभी एक आदमी का एक्सीडेंट हो गया।
आदमी फूट-फूट के रोने लगा और बोला मैंने भी अपना हाथ एक्सीडेंट में गंवा दिया।
संता: बस भाई मत रो, देख उस आदमी का सिर कट गया वो रो रहा है क्या।












Click it and Unblock the Notifications