जब अभिनेत्री ने मां से पूछा...हीरो या विलेन...मैं किससे शादी करूं?
अभिनेत्री: मैं आजकल जिस फिल्म की शूटिंग कर रही हूं, उसके हीरो और विलेन दोनों ही मुझसे शादी करना चाहते हैं, असल जिंदगी के लिए कौन-सा पति की भूमिका में फिट रहेगा।
मम्मी ने अपना संपूर्ण अनुभव इस्तेमाल करते हुए एक नेक सलाह दी
मां: बेटी...! मेरी मान तो विलेन से शादी कर ले, क्योंकि हीरो को तो पीटने की आदत होती है, जबकि विलेन पिट कर भी हंसता रहता है।
ईमानदार पापा!
चिंटू अपने डैडी के साथ घूमकर लौटा और मम्मी से बोला - मम्मी-मम्मी, पापा को लड़कियों की तरफ देखना अच्छा नहीं लगता। जब भी सड़क पर कोई लड़की दिखती है, पापा अपनी एक आँख बंद कर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications