संता के मोटे होने पर जीतो ने क्या कहा
संता के मोटे होने पर जीतो ने क्या कहा
एक बार संता और उसकी पत्नी जीतो में बहस हो रही होती है तो जीतो संता से कहती है;
जीतो: तुम अपना पेट तो देखो ज़रा, कितने मोटे हो गए हो!
जीतो कि बात सुन संता जवाब देता है;
संता: तू भी तो मोटी होती जा रही है!
जीतो: मैं तो मां बनने वाली हूं इसीलिए मोटी हो रही हूँ!
संता: तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं!
हॉट और कोल्ड काफी
एक बार संता अपनी पत्नी जीतो के साथ कॉफी पीने जाता है और दो हॉट कॉफी ऑर्डर करता है, कुछ देर बाद जैसे ही वेटर कॉफी लेकर आता है तो संता, जीतो से कहता है;
संता: ओ जीतो जल्दी-जल्दी कॉफी पी ले अगर ठण्डी हो गई तो फ़ालतू में ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे!
जीतो: क्यों क्या हुआ? मुंह जलवाने से तो अच्छा है कि, यह थोड़ी ठंडी हो जाए उसके बाद पिएं!
संता: पागल तूने इनकी रेट लिस्ट नहीं देखी, हॉट कॉफी 15 रुपए और कोल्ड कॉफ़ी 45 रुपए की है!
औरत को लाभ होते देख मर्दों को दुख होता है
एक बार एक औरत का पति मर जाता है तो वह बीमा कंपनी के दफ्तर में अपने पति के बीमा की रकम लेने पहुँचती है और वहां बैठे मैनेजर से कहती है;
महिला: मैनेजर साहब, मेरे पति गुजर गए हैं और अब मुझे उनकी बीमा की जमा की हुई रकम चाहिए!
महिला की बात सुन मैनेजर जवाब देता है;
मैनेजर: ओह मुझे यह सुन कर बड़ा दुःख हुआ कि....
तभी अचानक मैनेजर की बात को बीच में ही काटते हुए महिला बोली;
महिला: जरूर हो रहा होगा, क्योंकि हर जगह मर्दों का यही हाल है, जब भी औरत को चार पैसे का फायदा होने लगता है तो उन्हें बड़ा दुःख होता है!












Click it and Unblock the Notifications