खाना अभी गरम हो रहा है
खाना अभी गरम हो रहा है
आधे घंटे से खाने की प्रतीक्षा कर रहे ग्राहक ने वेटर से पूछा कि 'खाना तैयार करने में इतना समय लगता है।'
वेटर ने जवाब दिया- खाना तो दो दिन से तैयार है अभी बस गरम हो रहा है।
बच्ची के मुंह में पानी
दुकान पर बैठी नन्ही बच्ची से ग्राहक ने पूछा-बेटा क्या आपको दुकान पर रखी इन चॉकलेटों को देखकर मुंह में पानी नहीं आता।
बच्ची ने जवाब दिया- आता तो है पर मैं इन चॉकलेटों को चाटकर वापिस रख देती हूं।
शादी के बाद सिस्टर कैसे कहूंगा
एक बार एक नर्स ने डॉक्टर से अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि 'आप अभी भी बैचलर हैं तो मुझसे शादी क्यों नहीं कर लेते।
डॉक्टर ने कहा- ऐसा तो मैं भी सोच रहा हूं लेकिन अगर शादी के बाद मैं तुझे 'सिस्टर' कहूंगा तो लोग क्या सोचेंगे।
दादा का दाह संस्कार
एक बार एक वृद्धजन अपने पोते के दफ्तर में पहुंचे और अधिकारी के केबिन में जाकर बोले- आप मेरे पोते को बुलवा दीजिए।
अधिकारी ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं बुलवा तो देता लेकिन क्या करें वह लेकिन क्या करें वह कल ही आपके दाह संस्कार की छुट्टी लेकर गया है।












Click it and Unblock the Notifications