संता का बेटा मेडिकल कॉलेज में
शराब की दुकान में बैठा शराबी
एक बार एक शराबी रात के 12 बजे शराब की दुकान के मालिक को फ़ोन करता है और कहता है;
शराबी: तेरी दुकान कब खुलेगी?
दुकानदार: सुबह 9 बजे!
शराबी फिर थोड़ी देर बाद दोबारा दुकानदार को फ़ोन करके पूछता है;
शराबी: तेरी दुकान कब खुलेगी?
दुकानदार: कहा ना सुबह 9 बजे!
कुछ देर बाद शराबी फिर से दुकानदार को फ़ोन कर देता है और पूछता है;
शराबी: भाईसाहब आपकी दुकान कब खुलेगी?
दुकानदार: अबे तुझे कितनी बार बताऊँ सुबह 9 बजे खुलेगी इसीलिए सुबह 9 बजे आना और जो भी चाहिए हो ले जाना!
शराबी: अबे, मैं तेरी दुकान के अन्दर से ही बोल रहा हूँ!
संता और उसका बेटा
एक दिन संता खुशी-खुशी अपने दोस्त बंता से...
संता: मुझे आज अपने पिता होने पर गर्व हो रहा है...
बंता: ऐसा क्या हो गया...
संता: अरे, मेरा बेटा मेडिकल कॉलेज में है...
बंता: अच्छा, वह क्या पढ़ाई कर रहा है...
संता: यार, वह नहीं पढ़ रहा है..बल्कि डॉक्टर उसका अध्ययन कर रहे है...!!!
वेटर से माफी
एक कॉलेज के कुछ लड़के रोज एक होटल में जाते और वेटर को खूब परेशान करते थे।
एक दिन उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने वेटर को 10 रुपए टिप देकर माफी मांगते हुए कहा - सॉरी भाई, आज के बाद हम तुम्हें कभी परेशान नहीं करेंगे।
वेटर घोंचू बोला - धन्यवाद भाई, मैं भी वादा करता हूं कि आज के बाद आप लोगों की कॉफी में थूका नहीं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications