संता के साथ हुआ धोखा
संता के साथ हुआ धोखा
संता (दुकानदार से)- तुमने मुझे धोखा दिया है।
दुकानदार- नहीं साहब मैंने आपको अच्छी क्वालिटी का रेडियो दिया है।
संता- इसपे लिखा है मेड इन जापान लेकिन चालू करो तो बोलता है ऑल इंडिया रेडियो।
पति को सहेली को फॉरवर्ड किया
पत्नी (पति से)- जानू, काश आप मैसेज होते.. मैं आपको सेव करती और जब चाहे पढ़ती!
पति (पत्नी से)- तुम कंजूस की कंजूस ही रहोगी.. ये नही कि मुझे अपनी सभी सहेलियों को फॉरवर्ड करतीं..!!!
चिंटू की एबीसीडी
अध्यापक- ए बी सी सुनाओ.
चिंटू- ए बी सी
टीचर- और सुनाओ.
चिंटू- और अल्लाह का शुक्र है, सब ठीक-ठाक है।
आप सुनाओ..???
फुर्सत में बनाया है खुदा ने
लोग कहते हैं की खुदा ने आपको बड़ी फुर्सत में बनाया है।
ठीक ही कहते हैं, फालतू काम फुर्सत में ही तो किए जाते हैं।
खाने मे क्या
पति-आज खाने में क्या बनाओगी ?
पत्नी- जो तुम कहो।
पति- दाल चावल बनाओ।
पत्नी- अभी कल ही तो खाए थे।
पति- तो सब्जी बना लो।
पत्नी - बच्चे नहीं खाते।
पति - फिर कीमा।
पत्नी - मुझे एलर्जी है।
पति - पराठे?
पत्नी - रात को पराठे कौन खाता है !
पति - तो कढ़ी बना लो ?
पत्नी - दही नहीं है।
पति - फिर क्या बनाओगी ?
पत्नी - जो तुम कहो.. !












Click it and Unblock the Notifications