संता ने रामू से साफ करवायी प्‍लेटें

रामू ने साफ की प्‍लेटे

संता एक बार बंता से मिलने उसके घर गया, वहां पर जब वह नाश्ता करने लगा तो उसने प्लेट में गंदगी लगी देखी तो बंता से पूछा;
संता: "यार बंता, ये प्लेटें सही ढंग से धुलती तो हैं न?"
बंता: "हां, बिल्कुल, रामू बड़ी मेहनत से और अच्छे से इन प्लेटों को साफ़ करता है!"
दोपहर के खाने के वक़्त संता ने फिर प्लेट में गन्दगी लगी देखी तो बंता से वही सवाल किया;
संता: "यार बंता, ये प्लेटें ढंग से धुलती तो हैं न?"
बंता: "हाँ मेरे दोस्त, रामू इन्हें बड़ी मेहनत से और अच्छे से साफ़ करता है!"
शाम को जब संता बाहर घूमने निकला तो दरवाजे पर बंधा बंता का पालतू कुत्ता भौंकने लगा, इस पर बंता ने कुत्ते को डपटते हुए कहा;
बंता: "चुप करो रामू, संताजी अपने घर के ही आदमी हैं!"

ड्राइवर और पति

एक बार एक पति अपनी पत्नी को ताना मारते हुए कहता है;
पति: अगर तुम्हे ढंग का खाना बनाना आता हो तो मैं आया की छुट्टी कर देता!
पति की बात सुन कर पत्नी को भी गुस्सा आ जाता है तो वह पति से कहती है;
पत्नी: सही बात है और अगर तुम्हे भी ढंग से प्यार करना आता तो मैं भी ड्राईवर की छुट्टी कर देती!

डॉक्‍टर और मरीज

डॉक्टर (मरीज से): तुम एक दिन में कितनी बीड़ी पीते हो?
मरीज: जी, एक दिन में करीब बीस बीड़ी!
डॉक्टर: यदि मुझसे इलाज कराना है, तो इतनी सारी बीड़ी पीने से परहेज रखना होगा, आज से ही एक नियम बना लो कि सिर्फ भोजन के पश्चात ही एक बीड़ी पियोगे, मरीज ने डॉक्टर की बात सुनकर इलाज कराना शुरु कर दिया, कुछ महीने के बाद मरीज का स्वास्थ्य एकदम सुधर गया!
डॉक्टर: देखा, मेरे बताए परहेज से तुम्हें कितना स्वास्थ्य लाभ हुआ!
मरीज: लेकिन डॉक्टर साहब, एक दिन में बीस बार भोजन करना भी कोई सरल कार्य नहीं है!

पप्‍पू और अध्‍यापक

एक बार पप्पू अपने स्कूल पहुँचने में लेट हो जाता है तो अध्यापक उसे डांटते हुए देर से आने का कारण पूछता है;
अध्यापक: तुम लेट क्यों आए हो?
पप्पू: मम्मी पापा लड़ रहे थे!
अध्यापक: वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों लेट आये?
पप्पू: मेरा एक जूता मम्मी के पास था और दूसरा पापा के पास!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+