अगर जेब से उसे बताए बिना रुपये निकाल लें तो?
क्लास में नैतिक शिक्षा के पाठ के दौरान बच्चों को चोरी करना बुरी बात है
यह समझाने के बाद टीचर ने पूछा- अच्छा बताओ, यदि मैं किसी आदमी की जेब से उसे बताए बिना रुपये निकाल लेती हूं तो मैं क्या कहलाऊंगी?
संता ने हाथ उठाकर बताया- उस आदमी की पत्नी।
दो आलसी दोस्त
दो निहायत ही आलसी दोस्त एक रोज एक ही कमरे में लेटे हुए थे।
पहला दोस्त बोला- यार जरा बाहर जाकर तो देख, बारिश हो रही है क्या?
दूसरा दोस्त लेटे-लेटे ही बोला- बारिश हो रही है
पहला- बिना देखे ही तू कैसे कह सकता है?
दूसरा- अभी-अभी जो बिल्ली अंदर आई थी वो भीगी हुई थी, इसका मतलब बारिश हो रही है।
थोड़ी देर बाद पहला दोस्त बोला- जरा बत्ती तो बुझा दे यार, मुझे रौशनी में नींद नहीं आती!
दूसरा दोस्त फिर लेटे-लेटे ही बोला- आंखें बंद कर लो अपने-आप अंधेरा हो जायेगा!
पहला दोस्त झल्लाकर बोला- कम से कम दरवाजा तो बंद कर ले।
दूसरा दोस्त- अब दो काम मैंने कर दिए, एकाध काम तू खुद भी कर ले।












Click it and Unblock the Notifications