अरे कितनी बार बताऊं कि घर में लाइट नहीं थी
टीचर : आज तुमने फिर होमवर्क क्यूं नहीं किया.??
संता: सर, लाइट नही थी..
टीचर :तो मोम्बत्ती जला लेते..
संता: सर, माचिस नही उठा सकता था..
टीचर :क्यू.. ??
संता: क्योंकि वो पूजाघर में रखी थी..
टीचर : तो उठाया क्यूं नही.. ??
संता: नहाया नहीं था
टीचर : नहाया क्यूं नहीं था.. ??
संता: पानी नहीं था
टीचर :पानी क्यूं नहीं था.. ??
संता: मोटर नही चल रहा था
टीचर : अब मोटर को क्या हुआ?
संता: अरे कितनी बार बताऊं कि घर में लाइट नहीं थी।
भारतीय ने पी जापानी शराब
एक भारतीय यात्री जब जापान पहुंचा तो उसके जापानी मित्र ने पहली बार उसे जापानी शराब पीने के लिए पेश की |
भारतीय यात्रा ने पहला घूंट भरा ही था कि अचानक दीवारें लड़खड़ाने लगीं | फर्श हिलने लगा | भारतीय यात्री घबराकर बोला - उफ ! यह बहुत तेज शराब हैं , पहले ही घूंट ने यह हाल कर दिया |
जापानी मित्र बोला - "फिक्र न क्रो दोस्त ! इस गड़बड़ की वजह शराब नहीं , भूकम्प हैं "












Click it and Unblock the Notifications