तो छठी का दूध याद आ जाएगा
संता ने गणित के अध्यापक से कहा - सर ! अंग्रेजी के अध्यापक तो अंग्रेजी में बातें करते है | आप भी गणित में बात क्यों नहीं करतें ?
गणित अध्यापक - ज्यादा तीन पांच न कर फोरन नौ -दो ग्यारह हो जा , नहीं तो चार पांच रख दूगां तो छठी का दूध याद आ जाएगा।
तुम दिन में कितनी सिगरेट पीते हो?
डॉक्टर मरीज सेः तुम दिन में कितनी सिगरेट पीते हो?
मरीजः जी 20
डॉक्टरः देखो अगर मुझसे इलाज करना हो तो तुम्हे सिगरेट से परहेज करना होगा, एक काम करो , एक नियम बना लो, सिर्फ भोजन के बाद ही एक सिगरेट पियोगे।
मरीज ने डॉक्टर की बात मानकर इलाज शुरू किया। कुछ ही महीने बाद मरीज का स्वास्थ एकदम सुधर गया।
डॉक्टरः देखा मेरे बताये गए परहेज से तुम्हारा स्वास्थ कितना सुधर गया।
मरीजः लेकिन डॉक्टर साहब दिन में 20 बार भोजन करना भी तो कोई सरल काम नहीं है।
एक खूबसूरत लडकी बस स्टैंड पर खडी थी
संता- चांद तो रात में निकलता हैं , आज दिन में कैसे निकल आया ?
लडकी - अरे उल्लू तो रात को बोलता था , आज दिन में कैसे बोल रहा हैं |












Click it and Unblock the Notifications