जानिए कॉल-गर्ल किसे कहते हैं?
आठ साल के एक बालक ने एक दिन अपने पिता से पूछा- पापा-पापा, कॉल-गर्ल किसे कहते हैं?
सवाल सुनकर पिताजी चकरा गये।
हडबड़ा कर बोले- बेटा वो.. वो ऐसा है, टेलीफोन के जो कॉल सेंटर होते हैं ना, उन पर काम करने वाली लड़कियों को कॉल-गर्ल कहते हैं।
लेकिन ये तो बताओ तुम्हे ये अनोखा सवाल कहां से सूझा?
पुत्र ने पलटकर कहा- पिताजी, पहले आप बताइए, आप को ये अनोखा जवाब कहां से सूझा ?
पड़ोस वाली आंटी बहुत तंग करतीं थीं
रीमा - मेरे पड़ोस वाली आंटी मुझे बहुत तंग करतीं थीं। मोहल्ले में जब भी किसी लड़की की शादी होती तो मेरे गाल खींचकर कहतीं अब तुम्हारी बारी है लेकिन मैंने उनकी ये आदत छुड़वा दी।
सीमा- कैसे?
रीमा- मोहल्ले में जब कोई मर जाता तो मैं उनके गाल खींचकर कहती - अब आपकी बारी है
मोबाइल तो मुझे कंगाल कर देगा
संता (बंता से)- अरे यार ये मोबाइल तो मुझे कंगाल कर देगा।
बंता (संता से)- क्यों? क्या हुआ?
संता- बार-बार दिखाता है- बैटरी लो, और मैं अब तक 56 बैटरी बदल चुका हूं।।












Click it and Unblock the Notifications