ईडियट ने बनाया हवाई जहाज
ईडियट ने बनाया हवाई जहाज
एक बार एक इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी शिक्षकों को एक हवाई जहाज़ में बैठाया गया, जब सभी शिक्षक बैठ गए तो पायलट ने बड़ी ही ख़ुशी से घोषणा की;
पायलट: आप सभी गणमान्य शिक्षकों को यह जानकर खुशी होगी कि जिस प्लेन में आप बैठे हैं उसे आप ही के कॉलेज के विद्यार्थियों ने बनाया है!
बस फिर क्या था इतना सुनने की देर थी कि सभी शिक्षक इस डर से की कहीं उड़ान भरते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त ना हो जाए तुरंत नीचे उतर गए, परन्तु प्रिंसिपल साहब बैठे रहे, यह देख पायलट उनके पास गया और उनसे पूछा;
पायलट: सर, आप क्यों नहीं उतरे?
प्रिंसिपल: मुझे अपने कालेज के शिक्षकों के निकम्मेपन और उससे भी ज्यादा अपने विद्यार्थियों की नालायकी पर भरोसा है, देख लेना यह प्लेन स्टार्ट ही नहीं होगा!
संता और प्रीतों का झगड़ा
संता-प्रीतो में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। संता ने सुसाइड करने का विचार बनाया और बाजार से जाकर जहर खरीद लाया।
रात में उसने बाजार से लाया जहर खा लिया। लेकिन, वह मरा नहीं बल्कि बीमार होकर अस्पताल पहुंच गया।
इस बात पर उसकी पत्नी संतानी गुस्सा हो गई।
प्रीतो (गुस्से में बोली): सौ बार कहा है कि चीजें देखकर खरीदा करो, पैसे भी गए और जिस काम के लिए लाए, वह भी नहीं हुआ।
एक महिला पुस्कालय में
काला चश्मा लगाए एक महिला किताबों की दुकान पर पहुंची।
दुकान के अंदर रोशनी थोड़ी कम थी।
दुकान में दाखिल होते ही महिला वहां रखे स्टूल से टकराते-टकराते बची।
फिर उसने एक डिक्शनरी बुक उठाई और बोली, "उफ्फ!! आजकल मार्केट में कितनी सख्त डबलरोटी आने लगी है।"
संता की बेटी
एक दिन बंता की छोटी बेबी रो रही थी और वह उसकी आवाज रिकॉर्ड कर रहा था...
संता: यार, बंता यह क्या कर रहा है...
बंता: इसकी आवाज रिकॉर्ड कर रहा हूं...
संता: क्यों?
बंता: जब यह बड़ी होकर बोलने लगेगी, तब इस आवाज को सुना कर पूछूंगा कि इसका क्या मतलब था..!!!












Click it and Unblock the Notifications