मुन्ना चलने लगा
मुन्ना चलने लगा
एक आदमी अपने ख्यालों में इतना खोया रहता मानो घर से उसे कोई मतलब ही न हो |
एक दिन उसकी पत्नी बोली - पता है , हमारा मुन्ना चलने लगा हैं ?
पति का ध्यान कहीं और था , उसने पूछा - कब से ?
पत्नी ने कहा - अजी 2012 से |
पति बोला - ओह ! तब तो वह 2013 में चला गया होगा |
शब्द वापस ले लिए
पति-पत्नी के जगडे में पत्नी कुछ बढ-चढकर बोल गई | पति ने अपना अधिकार जताते हुए कहा - मैं कहता हूं , अपने शब्द वापस ले लो |
पत्नी बोली - नहीं लेती |
पति ने फिर गुस्से में कहा - आखिरी बार कहता हूं अपने शब्द वापस ले लो , मैं तुम्हें पांच मिनट का समय देता हूं |
पत्नी ने शांत भाव से पूछा - और अगर पांच मिनट के अंदर अपने शब्द वापस न लिए तो ?
पति ने कहा- अच्छा , तो तुम्हें कितना समय चाहिए ?


Click it and Unblock the Notifications
