मुन्नाभाई अपने ऑफिस में
मुन्ना भाई ने पहले दिन ऑफिस खोला तो बड़ा खुश हुआ, उसकी सेक्रेटरी ने बताया कि बाहर एक आदमी आया हुआ है।
मुन्ना बड़ा खुश हुआ और उसे अन्दर आने के लिए कहा। उसके अन्दर आने से पहले मुन्ना ने सोचा कि उस पर इम्प्रेशन डालना चाहिए और फोन उठा करके बात करने लगा।
हां हां 500 रूपये फीस है, अपुन 10 बजे तक बैठता है इधर, इससे लेट नहीं करने का, अपुन बहुत बिज़ी है।
इसके बाद उसने फोन रखा और आने वाले से पूछा, बैठ ना मांमू अपुन तेरे लिए क्या कर सकता है ?
आदमी: मैं यहां फोन सही करने आया हूं।
एक शराबी ने पुलिस को फोन किया और चिल्ला कर शिकायत की- चोर मेरी कार में आये और डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील्स, ब्रेक पैडल और एक्सेलेटर सब चुरा ले गये।
थोड़ी देर बाद फिर उसी ने फोन किया और कहा- कोई बात नहीं, मैं गलती से पिछली सीट पर बैठ गया था।
एक डॉक्टर बच्चे के पैर का टांका काटने आया.
उसने कहा: बेटा वह देखो ऊपर, सोने की चिड़िया.
बच्चा: नीचे देख, कहीं पैर न कट जाए. बड़ा आया चिड़िया का मामा।












Click it and Unblock the Notifications