डॉक्टरों की फिल्में
डॉक्टरों की फिल्में
अगर डॉक्टर फिल्म बनाते तो फिल्मों के नाम कुछ इस प्रकार होते:
‘कभी खांसी कभी जुखाम'
‘कहो न बुखार है'
‘टीबी नंबर 1′
‘हम ब्लड दे चुके सनम'
‘रहना है अब हॉस्पिटल में'
‘बचना ऐ मरीजों'
‘दिल तो कमजोर है'
‘एक हसीना दो किडनी'
‘अजब मरीजों की गजब बीमारी'
संता बीयर बार में
संता किसी बीयर बार में गया.
उसने एक स्कॉच का पैग मंगवाया.
पैग पीने के बाद अपनी कमीज की जेब में देखा और स्कॉच का एक और पैग मंगवाया.
इसी तरह बार-बार वह अपनी जेब देखता और स्कॉच का ऑर्डर देता. बार का वेटर यह देखकर परेशान हो गया.
वेटर: दोस्त! मैं तुम्हें पूरी रात शराब पिलाऊंगा पर तुम मुझे बस इतना बता दो कि ड्रिंक मांगने से पहलेअपनी जेब में क्या देख रहे हो?
संता: मैं अपनी पत्नी की फोटो को देख रहा हूं. जब वो मुझे अच्छी दिखने लगेगी तब मैं समझूंगा की अब घर जाने का समय हो गया है.












Click it and Unblock the Notifications