चीनी, पाक और भारत के मजदूर

चीनी, पाक और भारत के मजदूर

तीन भवन निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों की मौत के बाद वे तीनों स्वर्ग के दरवाजे पर मिले पहला पाकिस्तान का था दूसरा चीन का और तीसरा भारत का।

जैसे ही वे स्वर्ग के अंदर जाने लगे दूत ने उन्हें रोका और कहा,"अन्दर जाने से पहले आप तीनों को मैं बता दूँ कि अन्दर जाने वाले इस गेट की मरम्मत करनी है तो आप तीनों ही मुझे थोड़ा सा अनुमान लगाकर बताएं कि इस पर कितना खर्चा आ सकता है।"
सबसे पहले पाकिस्तानी ठेकेदार ने गेट को देखा और सोच कर बोला, "मेरे ख्याल से इसमें जितनी मरम्मत होनी है उस हिसाब से तो पूरा खर्चा 9000 रूपए आना चाहिए।"
दूत ने उसे पूछा,"कि ये किस तरह से इतना अनुमान लगाया आपने ठेकेदार ने कहा 3000 रूपए का मैटीरीअल, 3000 रूपए मजदूर के और 3000 का मुनाफा।"
दूत ने चीन के ठेकेदार को कहा कि, "तुम अपना अनुमान लगाओ।"
थोड़ी देर उसने भी गेट को देखा और बोला, "33000 रूपए दूत ने कहा ये किस तरह हुआ।"
चीन का ठेकेदार बोला, "11000 का मैटीरीअल, 11000 मजदूरों के और 11000 का मुनाफा।"
जब दूत ने भारत के ठेकेदार को पूछा तो उसने बिना किसी निरीक्षण के झट से कह दिया 29000 रूपए।
दूत ने पूछा, "किस हिसाब से आपने ये अनुमान लगाया।"
ठेकेदार बोला, "10000 आपके 10000 मेरे और.....
9000 रूपए पाकिस्तानी ठेकेदार को दे देते है वह 9000 में बहुत अच्छा काम कर लेगा।"

संता और शतरंज

एक बार एक शतरंज का ग्रैंडमास्टर संता और बंता से बोला, चलो यार शतरंज खेलते हैं।
संता: नहीं, आप तो हमें आसानी से हरा दोगे।
ग्रैंडमास्टर: अछा चलो, तुम दोनों और मैं अकेला।
बंता: फिर भी हम हार जाएंगे।
ग्रैंडमास्टर: ठीक है, चलो मैं बाएं हाथ से खेलूंगा।
संता-बंता: हां फिर ठीक है।
ग्रैंडमास्टर संता-बंता को हरा कर चला जाता है।
संता: बड़ी शर्मनाक बात है यार, उसने हमें उल्टे हाथ से भी हरा दिया।
बंता: अबे, वो हमें बेवकूफ बना गया।
संता: कैसे?
बंता: वो लेफ्टी ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+