Jokes: सूरज निकल आया क्या? नौकर के जवाब पर संता ने किया ऐसा पलटवार, नहीं रुकेगी हंसी, पढ़ें मजेदार जोक्स
लोगों के जीवन से मानो हंसी गायब होती जा रही है। लोगों को हंसाने के लिए कई मजेदार और बेहतरीन जोक्स लेकर आए हैं। जिसे पढ़ते ही हंसी से अपना पेट पकड़ लेंगे।

संता: तुम्हारा भाई क्या कर रहा है आजकल?
बंता: उसने एक दुकान खोला थी, लेकिन अब जेल में है।
संता: ऐसा क्यों?
बंता: दुकान हथोड़े से खोली थी इसलिए!
नौकर से संता कहता है- देखो सूरज निकल आया क्या?
नौकर - नहीं, अभी तो अंधेरा है!
संता - तो टॉर्च जलाकर देख ले यार।
संता: आज मैंने अपनी पत्नी को वॉचमैन के साथ पिक्चर देखने जाने का प्लान बनाते हुए सुना
बंता (संता से): तो फिर तुम उनके पीछे नहीं गए?
संता: नहीं यार, दरअसल वह पिक्चर मेरी देखी हुई थी।
संता: देखो बेटा, जुआ नहीं खेलते, यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे, तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बेटा: बस पिताजी, मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़कर जुआ खेला करूंगा।
संता- बंता भइया, जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भइया, जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
यह भी पढ़ें- Jokes: झाड़ू मांगने पर पड़ोसन ने दिया ऐसा जवाब कि नहीं रुकेगी हंसी, पढ़ें मजेदार जोक्स
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications