Jokes: झाड़ू मांगने पर पड़ोसन ने दिया ऐसा जवाब कि नहीं रुकेगी हंसी, पढ़ें मजेदार जोक्स
लोगों के जीवन से मानो हंसी गायब होती जा रही है। लोगों को हंसाने के लिए कई मजेदार और बेहतरीन जोक्स लेकर आए हैं। जिसे पढ़ते ही हंसी से अपना पेट पकड़ लेंगे।

JOKES: स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी होता है। हंसने से लोग स्वस्थ रहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों का हंसना अब गायब ही हो रहा है। आपके लिए कई गुदगुदाने और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड के मजेदार जोक्स पढ़कर हंसी रोक नहीं पाएंगे।
कल मिंकी ने पड़ोसन से मिक्सी मांगी।
पड़ोसन- यहीं आकर यूज कर लो।
दूसरे दिन उसी पड़ोसन ने कहा ,
जरा अपनी झाड़ू दे दो...
मिंकी- तुम यहीं आकर यूज कर लो।
चिंटू और मिंटू बात करते हुए
चिंटू - यार कल रात घर देर से पहुंचा, डोरबेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं, पूरी रात सड़क पर गुजारी
मिंटू - फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं?
चिंटू- नहीं यार, सबेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नहीं हुई है और चाबी तो जेब में थी।
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है...
भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों?
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।
यह भी पढ़ें- Jokes: लेट होने पर संता को बॉस ने टोका, दिया ऐसा जवाब कि छूट जाएगी हंसी, पढ़ें मजेदार जोक्स












Click it and Unblock the Notifications