JOKES: संता ने ऐसा जवाब दिया कि टीचर ही बेहोश हो गई....
JOKES:
1-
पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है।
अलादीन और पति दोनों गायब हैं.......

2-
टीचर संता से : ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है...?
संता ने ऐसा जवाब दिया कि टीचर ही बेहोश हो गई....
संता : अगर बेहोश नहीं किया और
मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा...!
3-
चंटू- बंटू, जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है...!
सारा घर हिल रहा है!
बंटू: ओए, चुपचाप जाकर सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा।
हम तो किराएदार हैं...!!
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications