JOKES:लड़की को देखने आई उसकी होने वाली हिंदी प्रेमी सास, फिर हुए मजेदार सवाल-जवाब
पढ़े आज से 4 मजेदार जोक्स, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।
JOKES:
1
लड़की को देखने आई हिंदी प्रेमी उसकी होने वाली सास
सास- तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है?
हिंदी में बताओ।
लड़की- नेत्र नेत्र चाय।
सास- क्या मतलब?
लड़की- आई आई टी।
सास कोमा में है।

सास: जमाई राजा
अगले जन्म में आप क्या बनोगे?
जमाई: सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनूंगा।
सास: छिपकली क्यूं?
जमाई: क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत
डरती है।
3
गांव की एक औरत ने तेजी से आ रही बस को रोका...
ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारा और पूछा - कहां जाना है?
औरत बोली - जाना कहीं नहीं है। बच्चा रो रहा है जरा पों पों बजा दो चुप हो जाएगा।
4
वोटर :- यह जो आप उंगली पे स्याही लगाते हो...ये कितने दिन में निकलेगी??
मतदान अधिकारी :- करीब 4 महीने में।
वोटर (सिर आगे करते हुए) :- यार मेरे सिर में लगा दे... डाई सिर्फ 15 दिन ही चलती है....
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications