JOKES: चिंटू नशे की हालत में फोटो खिंचवाने गया, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी
JOKES
1-
एक जगह रामकथा चल रही थी...अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई...
'भाई पवन अरोड़ा जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे,
वंदना भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है।
तल्लीनता से राम कथा सुन रहे भाई पवन अरोड़ा तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं वंदना भाभी चिल्लाईं,
'अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो।
मैंने तो बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि राम कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए...

पप्पू एक बार शादी पार्टी में गया
वहां उसने दबा दबा के 10 बटर नान खा लिए।
थोड़ी देर बाद पेट में दर्द हुआ...
भाग कर टॉयलेट में गया...
पेट पकड़ कर बोला - बहुत दर्द हो रहा है,
हे भगवान या तो जान निकाल दे या नान निकाल दे।
3-
चिंटू नशे की हालत में फोटो खिंचवाने गया।
फोटोग्राफर- सर, आप किसके लिए फोटो खिंचवाना चाहते हैं?
चिंटू- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए।
फोटोग्राफर- इस नशे की हालत में?
चिंटू- हां, ताकि जब भी पुलिस मेरी गाड़ी रुकवाए उसे लगे मेरी शक्ल ही ऐसी है।
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications