JOKES: जानिए क्यों मच्छर है दुनिया के सबसे बेहतरीन सिंगर? मजेदार है इसका जवाब
हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप यकीनन हंस पड़ेंगे।

1-कर्मचारी - सर, बारिश हो रही है, आज ऑफिस आना है...?
बॉस -खुद ही डिसाइड कर लो, तुमको किस से बेइज्जती करवानी है दिन भर...
मुझसे या पत्नी से...?
कर्मचारी- ठीक है सर, मैं आ रहा हूं...!
2-आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
पप्पू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने...
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू- नहीं, साहब बीवी देगी!
3-संता तुम भीख क्यों मांगते हो...यह बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है?
संता- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि यह बुरा काम है।
4-टीचर (चिंटू से)- होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू- मैम, मैं जब पढ़ने बैठा तो लाइट चली गई।
टीचर- तो लाइट आने के बाद क्यों नहीं की पढ़ाई?
चिंटू- बाद में मैंनें इस डर से पढ़ने नही बैठा कि कहीं मेरी वजह से फिर से लाइट न चली जाए।
5-पति- दुनिया का सबसे बेहतरीन सिंगर कौन है?
पत्नी- नहीं तुम बताओ
पति- "मच्छर" है
पत्नी- कैसे
पति- उसका गाना किसी को पसंद आए या ना आए पर ताली सबको बजानी पड़ती है।
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications