Jokes: खाली पेट कितने केले खा सकते हो? बंता का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
लोगों के जीवन से मानो हंसी गायब होती जा रही है। लोगों को हंसाने के लिए कई मजेदार और बेहतरीन जोक्स लेकर आए हैं। जिसे पढ़ते ही हंसी से अपना पेट पकड़ लेंगे।

JOKES: स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी होता है। हंसने से लोग स्वस्थ रहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों का हंसना अब गायब ही हो रहा है। आपके लिए कई गुदगुदाने और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। संता-बंता के मजेदार जोक्स पढ़कर हंसी रोक नहीं पाएंगे।
बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूं।
बंता ने हंसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं
लड़का- ओए पगली! हम तो दुश्मन भी शेर जैसे रखते हैं,
तू है एक कोमल कली, मुझसे पंगा जरा सोच समझ कर ले,
क्युंकि मैं एक शेर कि औलाद हूं...
लड़की- अच्छा तो एक बात बता
शेर घर पर आया था, या आंटी जंगल गयी थी...
यह भी पढ़ें- Jokes: दर्जी ने फोन पर ऐसा क्या कह दिया कि पूरी बस हो गई खाली, जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट












Click it and Unblock the Notifications