Jokes: दर्जी ने फोन पर ऐसा क्या कह दिया कि पूरी बस हो गई खाली, जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
लोगों के जीवन से मानो हंसी गायब होती जा रही है। लोगों को हंसाने के लिए कई मजेदार और बेहतरीन जोक्स लेकर आए हैं। जिसे पढ़ते ही हंसी से अपना पेट पकड़ लेंगे।

JOKES: स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी होता है। हंसने से लोग स्वस्थ रहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों का हंसना अब गायब ही हो रहा है। आपके लिए कई गुदगुदाने और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड के मजेदार जोक्स पढ़कर हंसी रोक नहीं पाएंगे।
- एक दर्जी बस में चढ़ा तो उसके पास फोन आया
फोन उठाते ही बोला- तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई।
- एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे... रास्ते मे गधा मिला
पति को मजाक सूझा... पति - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पत्नी भी कम नहीं थी... बोली, "ससुर जी नमस्ते"।
- सुरेश की मां की तबीयत खराब हुई, वह उन्हें लेकर अस्पताल गया।
डॉक्टर ने कहा - दो टेस्ट होंगे।
सुरेश वहीं जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा- हे भगवान अब क्या होगा, मेरी मां तो अनपढ़ है।
- टीचर- 15 फलों के नाम बताओ
सोनू- आम, केला, अमरूद
टीचर- शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ
सोनू- एक दर्जन केले
यह भी पढ़ें- JOKES: होली पर पढ़ें मजेदार जोक्स, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications