JOKES: मेथ टीचर खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे, जानें वजह
JOKES:
1-
मरीज - डॉक्टर साहब, चेकअप करवाना है...?
डॉक्टर - क्या समस्या है...?
मरीज - दो-चार दिन से लीवर में दर्द हो रहा है...!
डॉक्टर - शराब पीते हो...?
मरीज - हां, पर छोटा पैग ही बनाना, अभी मूड नहीं है...!

2-
मेथ के टीचर एक होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो-डुबो कर खा रहे थे।
वेटर ने पूछा: मास्टर जी खाली कटोरी में कैसे खा रहे हैं?
टीचर: भईया हम गणित के अध्यापक हैं। दाल हमने मान ली है।
3-
दामाद कई हफ्तों से दिनों से ससुराल में था...
सास - दामाद जी, कब वापस जा रहे हो...?
दामाद - क्यों...?
सास - बहुत दिन हो गए...
दामाद - आपकी बेटी तो दस-दस महीने मेरे यहां रह रही है,
मैंने तो जाने को नहीं बोला...
सास - दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है न...
दामाद - और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं...?
(Disclaimer: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को अपमान करना या उपहास उड़ाना हमारा उद्देश्य नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications