नौकरी के लिए सिर्फ पुरूष आवेदन करें

पति और पत्‍नी का मजाक

एक बार एक पति अपनी पत्नी को एक SMS भेजता है और उसमे लिखता है, " जानू आज मुझे घर पहुँचने में देर हो जायेगी इसीलिए तुम ज़रा मेरे सारे गंदे कपडे धो कर रखना और मेरे घर पहुँचने से पहले मेरा मनपसंद खाना बना कर रखना!
कुछ देर के बाद वह फिर अपनी पत्नी को एक और SMS करता है जिसमे लिखता वह है कि, " जानू एक और बात जो मैं तुम्हे बताना भूल गया वह यह की मेरी कंपनी ने मेरी तनख्वा बढ़ा दी है और इसीलिए मैंने इस महीने के अंत में तुम्हे एक नयी गाडी दिलाने का सोचा है!
पति जैसे ही यह SMS भेजता है उसके तुरंत बाद दूसरी तरफ से पत्नी का जवाब आता है, वाह यह तो बड़ी अच्छी खबर है, तुम सच बोल रहे हो ना?
पत्नी का SMS पढ़ पति जवाब भेजता है, " नहीं मैं तो बस यह चेक कर रहा था की तुम्हे मेरा पहला SMS मिला या नहीं!

गुरू और शिष्‍य

एक बार एक आश्रम में एक गुरु अपने शिष्यों को धनुष बाण चलाना सिखा रहा होता है, जिसमे से एक शिष्य निशाना लगता है परन्तु उसका निशाना चूक जाता है।
शिष्य: साला निशाना चूक गया।
गुरू: आश्रम मैं अपशब्द बोलना मना है अब मत बोलना।
शिष्य दोबारा निशाना लगता है और उसका निशाना फिर से चूक जाता है।
शिष्य: साला निशाना चूक गया।
गुरु: मैंने तुम्हे मना किया था फिर भी तुमने अपशब्द बोला, अब यदि तुमने फिर से यह अपशब्द बोला तो एक आकाशवाणी होगी और आकाश से एक बाण निकलेगा जो तुम्हारी आँख फोड़ देगा।
शिष्य तीसरी बार निशाना लगता है और तीसरी बार फिर उसका निशाना चूक जाता है।
शिष्य: साला फिर निशाना चूक गया।
तभी अचानक बिजली कडकती है और आकाश से एक बाण निकल कर गुरु की आँख मैं जाता है और साथ ही आकाशवाणी होती है;
आकाशवाणी: साला निशाना चूक गया।

नौकरी के लिए सिर्फ पुरूष आवेदन करें

एक बार एक कारखाने के बहार नौकरी के लिए इश्तेहार लगा होता है जिस पर लिखा होता की " केवल शादीशुदा पुरुष ही आवेदन करें!"
उस इश्तेहार को पढ़ एक महिला गुस्से में कारखाने के मालिक के पास जाती है और कहती है," आपने ऐसा इश्तेहार क्यों लगाया है की सिर्फ शादीशुदा पुरुष ही नौकरी के लिए आवेदन करें? क्या आपको लगता है की महिलाएं बेवकूफ और झगडालू होती हैं?"
यह सुन कारखाने का मालिक जवाब देता है, " जी नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है, दरअसल हम अपने कर्मचारियों से उम्मीद करतें हैं की वह हर दिए गए आदेश का पालन करें, और शादीशुदा पुरुष इसके आदि होते हैं , और उन्हें पता होता है की सामने वाले इंसान के बे-फिजूल चिल्लाने के बावजूद अपनी जुबान कैसे बंद रखनी है!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+