संता और बंता का इंटरव्यू
संता और बंता का इंटरव्यू
एक बार संता और बंता एक कोयले की खदान में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं तो मैनेजर पहले बंता को बुलाता है और उसका इंटरव्यू लेता है;
मैनेजर: क्या तुमने इस से पहले भी कभी खदान में काम किया है!
बंता: जी हाँ!
मैनेजर: अच्छा तो मुझे यह बताओ की उसकी गहराई कितनी थी?
बंता: जी 20 फुट!
बंता की बात सुन मैनेजर को गुस्सा आ जाता है तो वह उस से कहता है;
मैनेजर क्या बकवास कर रहे हो 20 फुट गहरी भी कोई खदान होती है, तुम झूठ बोल रहे हो इसीलिए मेरे कमरे से बहार निकल जाओ!
मैनेजर की बात सुन बंता बहार आ जाता है और संता को अन्दर हुई सारी बात बताता है और कहता है;
बंता: अगर मैनेजर अन्दर तुमसे खदान की गहराई के बारे में पूछे तो ज्यादा से ज्यादा बताना!
उसके बाद संता की बारी आती है तो मैनेजर फिर उस से वही सवाल पूछता है;
मैनेजर: क्या तुमने इस से पहले कभी खदान में काम किया है?
संता: जी हाँ!
मैनेजर: अच्छा तो उस खदान की गहराई कितनी थी?
संता: जी 20,000 हज़ार फुट!
मैनेजर: बहुत बढ़िया तो एक बात और बताओ की इतनी गहराई में काम करते वक्त तुम किस तरह की लाईटों का प्रयोग करते थे?
संता: जी मुझे कभी लाईटों की ज़रूरत नहीं पड़ी क्योंकि मेरी दिन की शिफ्ट होती थी!
मेरे मरने के बाद रामलाल से शादी कर लेना
एक बार एक आदमी मर रहा होता है तो उसके परिवार के सारे सदस्य उसके आस पास खड़े होते हैं, अपनी अंतिम सासें गिनते हुए वह आदमी अपनी पत्नी से कहता है;
आदमी: मेरे मरने के बाद तुम पड़ोस में रहने वाले रामलाल से शादी कर लेना!
आदमी की बात सुन कर पत्नी जवाब देती है!
पत्नी: नहीं मैं तुम्हारे बाद किसी और से शादी नहीं कर सकती!
आदमी: पर मैं तुम्हे कह रहा हूँ ना तुम रामलाल से शादी कर लेना!
पत्नी: आप ऐसा क्यों कह रहे है!
आदमी: क्योंकि उस ने एक बार मुझे बेवकूफ बना कर एक शर्त जीत ली थी और अब मैं उस से बदला लेना चाहता हूँ!












Click it and Unblock the Notifications