पति और एक कुत्ता
पति और एक कुत्ता
महिला: डॉक्टर साहब आप दवा की शीशियों पर पर्ची चिपका दें।
डॉक्टर: अरे इसकी क्या जरुरत है?
महिला: नहीं डॉक्टर साहब, आप बस पर्चियां चिपका दीजिये।
डॉक्टर: ठीक है परन्तु क्यों?
महिला: दरअसल, इससे मुझे पता रहेगा कि कौनसी गोली मेरे पति के लिए है और कौन सी कुत्ते के लिए है। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि शीशी बदल जाए और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाए।
रोमांटिक अंदाज और खाना पकाना
पत्नी जब मायके जाती है और फिर जब पति कि याद आती है तो कैसे रोमांटिक sms भेजती है देखिये।
"मेरी मोहब्ब्त को अपने दिल में ढूंढ लेना;
और हाँ, आंटे को अच्छी तरह गूँथ लेना!
मिल जाए अगर प्यार तो खोना नहीं;
प्याज़ काटते वक्त बिलकुल रोना नहीं!
मुझसे रूठ जाने का बहाना अच्छा है;
थोड़ी देर और पकाओ आलू अभी कच्चा है!
मिलकर फिर खुशियों को बाँटना है;
टमाटर जरा बारीक़ ही काटना है!
लोग हमारी मोहब्ब्त से जल न जाएं;
चावल टाइम पे देख लेना कहीं गल न जाएं!
कैसी लगी हमारी ग़जल बता देना;
नमक कम लगे तो और मिला लेना।












Click it and Unblock the Notifications