चिकन और संता
चिकन और संता
एक दिन संता और बंता एक होटल में खाना खाने जाते हैं, और वेटर को एक प्लेट बटर चिकन लाने के लिए कहते हैं, जैसे ही वेटर बटर चिकन लेकर आता है, बंता झट से चिकन का बड़ा टुकड़ा उठा कर खाने लगता है!
यह देख संता को बहुत बुरा लगता है तो वह बंता से कहता है, "बंता खाने में तुम्हे थोडा धैर्य रखना चाहिए और खाने कि मेज़ पर थोड़ी तमीज से पेश आना चाहिए!"
यह सुन बंता, संता से पूछता है, " अच्छा अगर तुम्हे पहले चिकन उठाने का मौका मिलता तो तुम कौनसा टुकड़ा उठाते?"
संता जवाब देता है, " मैं निसंदेह ही छोटे वाला टुकड़ा उठता!"
यह सुन बंता तुरंत जवाब देता है, " जब तुम्हे छोटा टुकड़ा ही खाना था, तो अब तुम किस बात के लिए इतना तड़प रहे हो!"
संता का कम्प्यूटर
संता एक बार कुछ फाइल्स एक पीसी से दूसरे को ट्रांसपर करना चाहता था संता ने उसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार की
1. संता ने राईट क्लीक उस फ़ाइल पर किया जिसे वह ट्रांसफर करना चाहता था और कट ऑप्शन पर क्लीक किया!
2. उसके बाद उस पीसी से मॉउस को डिस्कोनेक्ट किया!
3. उस मॉउस को बड़ी सावधानी से उस पीसी के साथ जोड़ दिया जिस पर फ़ाइल को कॉपी करना चाहता था!
4. फिर से मॉउस पर राईट क्लीक किया और पेस्ट ऑप्शन पर क्लीक किया!












Click it and Unblock the Notifications