देश की राजधानी 'फटाफट'
राजधानी फटाफट
टीचर- मैं जो सवाल करूं उसका उत्तर फटाफट देना।
टीचर- भारत की राजधानी का क्या नाम है?
चिंटू- फटाफट।
खंभा और आदमी
एक आदमी को खंबे पर लगे पोस्टर पढ़ने का बहुत शौक था।
एक दिन रात को अंधेरा होने के कारण आदमी से एक पोस्टर नही पढ़ा गया। आदमी स्पाइडर मैन की तरह खंबे पर चढ़ गया।
पास जाकर उसने देखा, वहां लिखा था- खंबे पर नया पेंट किया है, इसको हाथ नही लगाना।
संता का ड्रिंक
बंता (संता से)- मैंने एक लेख पढ़ा था उसमें लिखा था, इफ यू ड्रिंक एवरीडे यू आर ए एल्कोहॉलिक।
संता- शुक्र है रब का मैं तो बस रात को ही पीता हूं।
अध्यापक और कुत्ता
अध्यापिका- गोलू तुमने जो माई डॉग पर निबंध लिखा है क्या तुमने अपने भाई की नकल मारी है।
गोलू- नही मैम मैंने और मेरे भाई ने एक ही कुत्ते के ऊपर निबंध लिखा है।
पागल पति
पति (पत्नी से)- अगर तुम्हें कुछ हो गया तो मैं पागल हो जाऊंगा।
पत्नी (पति से)- दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल का क्या भरोसा, कुछ भी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications