एक बुजुर्ग महिला और डॉक्टर
कार चलाना सबसे बड़ा जोखिम
पहला बदमाश : देखो तुम बैंक में घुसना, जो कोई भी तुम्हारे रास्ते में आये उसे गोली मार देना, फिर कैशिअर को बन्दूक दिखाकर सारा माल झपटना और उसे गोली मार देना, मैं बैंक के बाहर कार में तुम्हारा इंतज़ार करूँगा...असली जोखिम का काम तो मेरा है !
दूसरा बदमाश: वाह! बैंक में घुसूंगा, मैं !
जो भी सामने आएगा उसे गोली मारूंगा, मैं!
कैशिअर से माल लूटकर उसे गोली मारूंगा,मैं!
और फिर भी तुम कहते हो कि ज्यादा जोखिम का काम तो तुम्हारा है?
पहला बदमाश:यार, मुझे कार चलानी जो नहीं आती!
जब एक बच्चे ने ब्लेड खाया
रात के समय एक डॉक्टर अपने घर पर आराम कर रहा होता है,कि तभी अचानक फोन की घंटी बजती है जैसे ही डॉक्टर फ़ोन उठता है दूसरी ओर से एक औरत की आवाज़ आती है, "डाक्टर साहब जल्दी आ जाइए मेरे बेटे ने ब्लेड खा लिया है!"
यह सुन डॉक्टर कहता है," आप घबराइए नहीं में बस 10 मिनट में वहां पहुँच रहा हूँ!
फ़ोन रख डाक्टर जल्दी से तैयार होने लगता है, कि तभी अचानक फोन की घंटी फिर से बजती है, और डॉक्टर जैसे ही फ़ोन उठता है दूसरी ओर से आवाज़ आती है!
डॉक्टर साहब अब आप आना रहने दीजिये, मेरे पति को दाडी बनाने के लिए दूसरा ब्लेड मिल गया है।
एक बुजुर्ग महिला और डॉक्टर
एक बार एक बुज़ुर्ग महिला जो की कब्ज़ की समस्या से पीड़ित होती है, चिकित्सक के पास अपने परिक्षण के लिए जाती है!
चिकित्सक के पास पहुँच वह कहती है, " डॉक्टर साहब में बहुत परेशान हूँ, क्योंकि मुझे पिछले एक हफ्ते से कब्ज़ की समस्या है, जिसकी वजह से मैं पिछले एक हफ्ते से शौच नहीं कर पा रही हूँ !
यह सुन चिकित्सक पूछता है, " क्या आपने इस परेशानी के लिए कुछ किया!"
बुज़ुर्ग महिला जवाब देती है, जी हाँ, मैं दिनभर में घंटो शौचालय में बिता रही हूँ!"
बुज़ुर्ग महिला की बात सुन चिकित्सक कहता है," जी मेरा मतलब था की क्या आप इस दौरान कुछ ले रही हैं !"
यह सुन बुज़ुर्ग महिला जवाब देती है, " जी हाँ आजकल में शौचालय में पढने के लिए पत्रिका ले रही हूँ!"












Click it and Unblock the Notifications