लाजवाब बागेर्निंग
लाजवाब बागेर्निंग
एक बार संता चेन्नई गया और वहां अपने तमिल दोस्त के घर जाकर ठहरा।
अगले दिन वह बाजार में खरीददारी के लिए अकेले ही चल पड़ा उसके मित्र ने कहा कि,"जब तुम खरीददारी करोगे तो जो भी सामान खरीदोगे उसकी कीमत जितनी दुकानदार कहेगा तुम उसे कहना कि इसका आधा दूंगा।"
संता बाजार में पहुँच गया उसने एक स्टीरियो कि कीमत पूछी तो दुकानवाले ने कहा, "2000 रूपए।"
संता ने कहा,"मैं 1000 रूपए दूंगा।"
दुकान वाले ने कहा, "साहब 1800 रूपए में दे सकता हूँ"।
इस पर संता ने कहा, "900 रूपए।"
दुकानदार ने कहा, "साहब बस अब लास्ट रेट 1500 रूपए लगेगा।"
संता ने कहा,"750 रूपए।"
इस पर दुकानदार ने चिढ़ कर कहा, "मैं आपको ये स्टीरियो मुफ्त में ही दे देता हूँ।"
संता ने कहा, "मैं इसे तभी मुफ्त में लूँगा अगर तुम इसके साथ और एक स्टीरियो दोगे।"
संता की पत्नी का अपमान
जब संता घर पहुँच तो उसकी बीवी जीतो रो रही थी।
संता: डार्लिंग क्यों रो रही हो।
जीतो: आपकी माँ में मेरा अपमान किया है।
संता: अरे ऐसा कैसे हो सकता है माँ तो कब से गाँव वाले मकान में रह रही है वो तुम्हारा अपमान कैसे कर सकती है?
जीतो: आज सुबह ही एक चिट्टी तुम्हारे नाम आयी तो मैं उसे पढ़ने के लिए काफी उत्सुक हो गयी और चिट्टी के अंत में लिखा था:
डियर जीतो, जब तुम पढ़कर इस चिट्टी को ख़त्म कर दो तो इसे मेरे बेटे को देना मत भूलना।












Click it and Unblock the Notifications