शराबी पति और पत्‍नी

शराबी पति और पत्‍नी

एक आदमी एक खुली सड़क पर बहुत तेजी से गाड़ी चला रहा था तभी पुलिस वाले ने उसे रोक दिया और गाड़ी से बाहर आने को कहा,"क्या आपको इस बात का एहसास है कि आप 60 kmph क्षेत्र में 90 kmph की रफ़्तार से गाड़ी चला रहे है आपने स्पीड लिमिट के नियम को तोड़ा है।"
गाड़ी वाले ने कहा,"सर ऐसा कभी नहीं हो सकता मैंने कोई स्पीड लिमिट का नियम नहीं तोड़ा है मैं तो धीरे से गाड़ी चला रहा था।"
गाड़ी के अन्दर से उसकी पत्नी ने कहा, "आप ने तोड़ा है मैं कब से तुम्हें कह रही हूँ कि गाड़ी की स्पीड कम रखो।"
पुलिस वाले ने कहा, "मैंने एक चीज और नोट की कि तुमने सीट बेल्ट भी नहीं पहन रखी थी जब तुमने मुझे देखा तब तुम ने इसे बांधा।"
आदमी बोला, "नहीं सर ये सच नहीं मैं हमेशा ही अपनी सीट बेल्ट पहनता हूँ।"
अन्दर से पत्नी ने कहा नहीं मैं तुम्हें हमेशा कहती हूँ कि बेल्ट पहन लो पर तुम नहीं पहनते।
गाड़ी वाले ने गुस्से में गाली देते हुए कहा, "क्या तुम थोड़ी देर के लिए अपना फटा हुआ मुहं बंद नहीं रख सकती।"
पुलिसवाला उस आदमी के पत्नी के प्रति ऐसे व्यवहार को देखकर चकित रह गया, इसलिए वो उसकी पत्नी की तरफ घूम गया और पूछने लगा,"मैडम क्या आपके साथ हमेशा ये ऐसा ही व्यवहार करते हैं?"
उसकी पत्नी ने कहा ने कहा,"जी नहीं! सर बस जब शराब पी लेते हैं तभी।"

उधार पैसे और चोर

संता और बंता एक बैंक में नौकरी करते थे एक दिन उस बैंक में बैंक लूटने वाले घुस गए, उन्होंने पूरा बैंक लुट लिया और फिर सभी कर्मचारियों को दीवार के साथ खड़े होने को कहा, फिर उनसे उनके पर्स घड़ियाँ और कीमती चीजें छिनने लगे।
संता बंता भी उसी लाइन में खड़े थे तभी संता ने बंता के हाथों में कुछ पकड़ाया, बंता ने फुसफुसाते पूछ लिया कि,"ये क्या है?"
तो संता ने जवाब दिया कि,"वो 1000 रूपए है जो मैंने तुमसे उधार लिए थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+