जब आप पर हो शनि सवार, तब होता है प्यार

दो दोस्त आपस में बात कर रहे थे–
एक दोस्त ने दूसरे से पूछाः यार प्यार कब होता है?’
दूसरे ने कहाः जब समय खराब हो, आप पर शनि सवार हो और भगवान का आपके मजे लेने का विचार हो!
घड़ी की कीमत चार थप्पड़
व्यक्ति घड़ी बनाने वाले से पूछाः इस घड़ी को ठीक करने का क्या लोगे?
घड़ीवालाः जितनी कीमत है, उसका आधा दे देना।
अगले दिन घड़ी ठीक कराने के बाद उस व्यक्ति ने घड़ीवाले को दो थप्पड़ मार दिए।
घड़ीवाले ने पूछाः यह क्या किया तुमने?
व्यक्तिः कुछ नहीं, जब मैंने घड़ी लेने की जिद की थी, तो मेरे पिताजी ने मुझे चार थप्पड़ मारे थे।
तो फिर मुझसे क्यों पूछतीं हैं?
एक शरारती लड़के से टीचर ने पूछाः पृथ्वी का आकार कैसा है?
बच्चे ने कहाः आप जानते हैं?
टीचरः हां।
बच्चाः तो फिर मुझसे क्यों पूछतीं हैं?












Click it and Unblock the Notifications